चुनाव

“कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती…” राहुल गांधी ने पेश की ‘H फाइल्स’, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में प्रतिपक्ष में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बर फिर वोट चोरी के मुद्दे को उठाया है. उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘H फाइल्स’ नाम की एक प्रजेंटेशन पेश की, जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप उन्होंने लगाया. राहुल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को उसके उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ ठीक नहीं हो रहा. उन्होंने दावा किया कि एक पूरा प्रदेश वोट चोरी का शिकार हुआ है.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पांच बड़े एग्जिट पोल ने कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था लेकिन नतीजे उलट आए. खास बात यह रही कि पोस्टल बैलट के नतीजे असली वोटों से बिल्कुल अलग थे जो पहले कभी नहीं हुआ था.

राहुल गांधी का चौंकाने वाला दावा

उन्होंने (Rahul Gandhi) एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र में एक महिला ने अलग-अलग नामों से 22 बार वोट डाला. कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती बनकर उसने वोटिंग की. राहुल ने उस महिला की तस्वीर भी दिखाई और बताया कि वह असल में ब्राजील की मॉडल मैथ्यूज फरेरो की फोटो है जिसे फर्जी वोटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया.

25 लाख वोट चोरी-राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सिर्फ 22,789 वोटों से हार गई और अगर ये फर्जी वोट न होते तो नतीजा कुछ और होता. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं और 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर्स हैं. राज्य में कुल 2 करोड़ वोटर हैं यानी हर आठ में से एक वोट फर्जी है.

ये भी पढ़ें-पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने हुए तेजस्वी और तेजप्रताप, क्या कह गए तेजस्वी यादव?

“युवा पीढ़ी के भविष्य की चोरी”

नेता प्रतिपक्ष ने इसे सिर्फ चुनावी गड़बड़ी नहीं बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य की चोरी बताया. राहुल ने कहा कि ऐसा षड्यंत्र रचा गया जिससे कांग्रेस की संभावित जीत को हार में बदल दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह की शिकायतें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से भी मिली हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago