Jagdanand Singh On EVM: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी मात के बाद एक बार फिर ईवीएम पर हार का ठिकरा फोड़ा है. राजद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी हार ईवीएम के चलते हुई है, क्योंकि ईवीएम में पहले से ही 25 हजार वोट पड़े हुए थे.
सोमवार को राजद के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक में शामिल होने पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने यहां पर भी ईवीएम पर सवाल उठाये. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ईवीएम में पहले से ही छेड़छाड़ हो रखी थी. इसके बाद भी हमारे 25 विधायक जीत गए, यह बड़ी बात है.
जगदानंद सिंह ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना है. अगर तकनीकी रूप से हमारी संख्या पूरी हुई तो सदन में वही हमारे नेता बनेंगे.
वहीं पार्टी में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ठीक से पार्टी चला रहे हैं. राजद को मिली बड़ी हार पर जब जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किस चीज की जिम्मेदारी? जब डकैत आ जाएं तो घर का मालिक क्या करे? कितना भी ताला लगा लो, वे तो कहीं से भी आ जाएंगे.
जगदानंद सिंह ने कहा कि किसको पता था कि राजद की ऐसी हालत होने वाली है? इन परिस्थितियों को बदलने के लिए कोई न कोई उपाय तो किया ही गया होगा. उन्होंने दावा किया कि 25 हजार वोट पहले से ही हर ईवीएम में मौजूद थे. इसके बाद भी हमारे 25 उम्मीदवार जीत गए, यह सौभाग्य है.
ये भी पढ़ें- Saudi Bus Accident: सऊदी अरब बस दुर्घटना में एक ही परिवार के 18 सदस्यों की मौत, एक हादसे में तीन पीढ़ी खत्म
उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि देश कहां जा रहा है? क्या लोकतंत्र व्यापार है? व्यापार करने में आदमी धोखाधड़ी करता है, लेकिन लोकतंत्र तो संविधान से मिला है और इसके साथ ही धोखाधड़ी होने लगे तो देश बचेगा क्या?
रोहिणी आचार्य द्वारा संजय यादव पर सवाल उठाने और घर छोड़ने पर उन्होंने कहा कि वह हमारी बेटी है. उसकी शादी हुई है, तो क्या वह अपने यहां नहीं जाएगी? बाकी बातें सोशल मीडिया पर ऐसे ही लिखी जा रही हैं. बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था.
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…