चुनाव

शिवराज सिंह चौहान ने Rahul Gandhi के जातिवाद वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘पहले राष्ट्र, फिर कास्ट’

Jharkhand Assembly Election 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया और राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सहयोगियों के साथ एनडीए सरकार बना रही है. यही वजह है कि कांग्रेस संभावित हार से घबराई हुई है.

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे? ये ही देश को तोड़ने और बांटने वाले लोग हैं. ये भेदभाव करने वाले लोग हैं. ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं.

किसानों को खाद की कोई कमी नहीं

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं है. खाद्य की उपलब्धता के लिए सीएम मोहन यादव की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के किसानों तक लगातार खाद्य पहुंचाई जा रही है. कहीं भी खाद्य कोई कमी नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बुधनी में जनता, भाजपा और शिवराज सब एक ही है. बुधनी मेरी आत्मा है. बुधनी में विकास, जनकल्याण का चुनाव है. विकास की गंगा लगातार बह रही है और बहती रहेगी.

नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में है श्रद्धा और विश्वास

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार नए प्रतिमान स्थापित करेगी. राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है. प्रदेश के लोग जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से बहुत नाराज हैं. झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा और एनडीए शानदार बहुमत हासिल करेगा और भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी.

बता दें कि मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसे लेकर राज्य में सभी राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से चुनाव का प्रचार में जुटे हैं.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

23 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

33 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

40 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

48 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

53 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago