मिनाहिल मलिक.
पाकिस्तान (Pakistan) की टिकटॉक स्टार (TikTok Star) मिनाहिल मलिक (Minahil Malik) फिर से चर्चा में हैं. इस बार चर्चा का कारण उनके डांस मूव्स हैं. मिनाहिल बीते दिनों अपने कुछ अश्लील वीडियो लीक होने के बाद चर्चा में आई थीं. इस बार Megan Thee Stallions के हिट सिंगल ‘Mamushi’ पर थिरकती नजर आईं. हालांकि यह वीडियो अगस्त का है, लेकिन उनके हालिया एमएमएस स्कैंडल (MMS scandal) के कारण यह क्लिप वायरल (Viral Video) हो गई है.
मिनाहिल मलिक ने अपने हालिया इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) पर कैप्शन दिया, ‘क्योंकि यह ट्रेंड कर रहा है.’ इस पोस्ट को अब तक 70,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. इस क्लिप में वह एक फॉर्म-फिटिंग ब्लैक टॉप और कोट तथा नीली हाई-वेस्ट जींस पहने हुए नजर आ रही हैं. यह क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है, नेटिजेंस ने इस पर कमेंट की बाढ़ ला दी है. यहां तक कि कुछ ने मिनाहिल को ‘बेशर्म’ होने के लिए फटकार भी लगाई है.
मिनाहिल के इस इंस्टाग्राम रील पर कुछ ने उनकी तारीफ की है तो कुछ ने उनको जमकर ट्रोल किया है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘न डांस आता है न गैरत है.’. इस क्लिप के कमेंट सेक्शन में कुछ ने उन्हें गालियां भी दी हैं. एक ने लिखा, ‘उल्टी आ रही है’. एक ने कहा, ‘लानत तेरे पैदा होने पर’. एक यूजर बोला, ‘इसको क्या दौरे पड़ रहे हैं’. एक यूजर ने कहा, ‘डॉक्टर ने क्या कहा? कौन सा कीड़ा है.’
इससे पहले मिनाहिल के लीक हुए एमएमएस में उनके और उनके बॉयफ्रेंड के बीच निजी पल दिखाए गए हैं, जिसके वायरल होने के बाद व्यापक अटकलें और ऑनलाइन चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने इस वीडियो को प्रामाणिक बताया था, जबकि कुछ ने इसकी वैधता पर सवाल उठाए थे.
इसके वायरल होने के बाद मिनाहिल ने एक वीडियो बयान में कहा था, ‘ये वीडियो पूरी तरह से नकली हैं. मैंने पहले ही जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’
हालांकि, पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान (Mishi Khan) ने आरोप लगाया कि मिनाहिल ने खुद ही वीडियो लीक किया है, जो बॉलीवुड फिल्म हीरोइन से प्रेरित है, जिसमें करीना कपूर खान का किरदार अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए ध्यान आकर्षित करने के लिए अपना खुद का वीडियो जारी करता है.
मिनाहिल का सीधे नाम लिए बिना, मिशी ने इंस्टाग्राम पर टिकटॉकर की आलोचना की और उन पर प्रसिद्धि के लिए ‘सबसे निचले स्तर पर गिरने’ का आरोप लगाया. अपने कैप्शन में मिशी ने लिखा, ‘इन इंफ्लूएंसर्स को प्रसिद्धि पाने के लिए खुद को नीचे गिराते हुए अपने परिवार, माता-पिता और समाज का अपमान करते हुए देखना शर्मनाक है. उन्हें सोशल मीडिया से बैन कर दिया जाना चाहिए.’
मिनाहिल मलिक एक लोकप्रिय पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और TikTok स्टार हैं, जो अपने आकर्षक डांस वीडियो और जीवंत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं. TikTok और Instagram पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हैं. मिनाहिल ने अपनी अनोखे स्टाइल और मनमोहक डांस परफॉरमेंस के लिए व्यापक पहचान हासिल की है. उनके वीडियो में अक्सर उन्हें ट्रेंडिंग गानों पर लोकप्रिय डांस मूव्स करते, नए फूड आइटम्स को आजमाते या कॉमिक कंटेंट बनाते हुए देखा जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…