Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (2026 Tamil Nadu Assembly elections) के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. लेकिन इसी बीच राज्य के तिरुपुर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. राजनीतिक पहचान की कमी और अपने शैक्षिक व आर्थिक पिछड़ेपन से नाराज होकर बोएर समुदाय (Boer Community) ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. यह फैसला उन राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा झटका है जो इस इलाके में अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे थे.
जिला बोएर सामुदायिक कल्याण संघ के अध्यक्ष वी.पी. अझगेसन (VP Azhagesan) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बोएर समुदाय की आबादी एक करोड़ से अधिक है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें आज तक औपचारिक पहचान नहीं दी है. इस समुदाय के ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, फिर भी उनके शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.
अझगेसन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक किसी भी बड़े राजनीतिक नेता या अधिकारी ने उनकी शिकायतों को सुनने की जहमत नहीं उठाई है. उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि जो नेता मंच से अन्य समुदायों के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे भी बोएर समुदाय को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं.
अकेले तिरुपुर जिले में बोएर समुदाय के लगभग एक लाख मतदाता हैं, जिनमें से 50,000 से अधिक वोटर तिरुपुर उत्तर, दक्षिण और पल्लडम निर्वाचन क्षेत्रों में आते हैं. चुनाव बहिष्कार के इस कड़े फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की चिंता है. अझगेसन ने कहा, “हमारे बच्चे पढ़ाई के दौरान अपने समुदाय की स्थिति और पहचान पर सवाल उठा रहे हैं. हमारे पास उन्हें देने के लिए कोई जवाब नहीं है. हम इस चुनाव बहिष्कार के माध्यम से सरकार और राजनीतिक दलों के सामने अपने अधिकारों का दावा करना चाहते हैं.”
ये भी पढ़ें: बेडरूम पहुंचा अमेरिका-ईरान तनाव! ‘हमारे पास कोई विकल्प नहीं…’ कंडोम बनाने वाली कंपनी का अलर्ट
एक तरफ बहिष्कार की खबरे हैं, तो दूसरी तरफ राज्य के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी देखी जा रही हैं. सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें तिरुपुर जिले में सबसे अधिक 20.38 प्रतिशत वोटिंग हुई. बता दें कि इस बार का चुनाव सत्तारूढ़ DMK गठबंधन और AIADMK के नेतृत्व वाले NDA के बीच एक कड़ा मुकाबला है. हालांकि, अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय (Vijay) की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की राजनीतिक एंट्री ने इस पूरी लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…