चुनाव

तमिलनाडु में ‘थलपति’ का तूफान: क्या पहली ही बार में CM बनेंगे विजय? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने उड़ाए होश!

Tamil Nadu exit poll 2026: तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से ही सिनेमा और जननेता छवि वाले चेहरों के प्रभाव के लिए जानी जाती रही है. एम.जी. रामचंद्रन और जयललिता जैसे दिग्गजों के बाद अब एक बार फिर अभिनेता से नेता बनने की परंपरा चर्चा में है. इसी कड़ी में अभिनेता विजय (Vijay) की नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. पार्टी के गठन के बाद से ही इसे लेकर बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, और चुनाव के बाद आज आए एग्जिट पोल (Tamil Nadu exit poll 2026) में पार्टी की संभावित प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

राज्य का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां सत्ता आमतौर पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच झूलती रही है. लेकिन इस बार हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है.

विजय की पार्टी बनाएगी सरकार?

सबसे बड़ी और चौंकाने वाली राजनीतिक चर्चा तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) को लेकर सामने आई है. हाल ही में जारी ‘एक्सिस माय इंडिया’ (Axis My India exit poll 2026) के एक सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि अगर विधानसभा चुनाव में टीवीके को लगभग 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. इस आंकड़े के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है.

सर्वे के नतीजों ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि यह टीवीके का पहला चुनावी प्रदर्शन होगा. ऐसे में अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो पार्टी न केवल मजबूत स्थिति में आएगी, बल्कि अपने पहले ही चुनाव में सत्ता की दौड़ में भी गंभीर दावेदार बन सकती है. हालांकि, यह केवल सर्वे का अनुमान है और असली नतीजे जनता द्वारा दिए गए मतदान की गिनती के बाद ही सामने आएंगे. यानी 4 मई को पता चलेगा कि विजय की पार्टी सरकार बनाएगी या नहीं.


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में किसकी सरकार? एग्जिट पोल ने बढ़ाया सस्पेंस, DMK vs NDA, क्या TVK बना किंगमेकर?


अन्य पार्टी का क्या हाल है?

कई एग्जिट पोल में अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है. ‘प्रजा पोल’ और ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’ के मुताबिक द्रमुक+ को बड़ी जीत मिल सकती है. उनेक अनुसार, DMK को (145-168) सीटें मिल रही है. वहीं ‘जेवीसी’ और ‘वोट वाइब’ ने अलग अंदाजा लगाते हुए एनडीए को मजबूत स्थिति में दिखाया है, जहां उसे बहुमत के आसपास या उससे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. इनके मुताबिक, NDA को (128-147) सीटें मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago