प्रधानमंत्री मोदी.
Maharashtra Assembly Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महायुति की जीत को लेकर महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया.
पोस्ट में पीएम ने कहा, “यह विकास की जीत है. यह सुशासन की जीत है. एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की मेरी बहनों और भाइयों, विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं को हार्दिक आभार. यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा.” वहीं, अंत में प्रधानमंत्री ने जय महाराष्ट्र के साथ अपने पोस्ट को समाप्त किया.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए परिश्रम की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “मुझे जमीन पर उनके प्रयासों के लिए प्रत्येक एनडीए कार्यकर्ता पर गर्व है. उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताया.” उन्होंने उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा, “एनडीए के जन-समर्थक प्रयास सर्वत्र गूंज रहे हैं. मैं विभिन्न उप-चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों को धन्यवाद देता हूं. हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस जीत पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है. मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा. मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं. महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उस पर वोट दिया है. इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है. मैं महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं. उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है और महायुति को जिताया.
(समाचार एजेंसी IANS की फीड के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…