मनोरंजन

AR Rahman संग लिंक-अप की अफवाहों पर Mohini Dey ने दिया करारा जवाब, ‘मुझे पता था ये बकवास…

AR Rahman Divorce: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के तलाक और मोहिनी डे के साथ कथित लिंक की अफवाहों को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. दोनों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि वह अपने 29 साल के बाद इस रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं.

वहीं कुछ ही घंटों बाद मोहिनी डे ने भी अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया. ऐसे में फैंस दोनों तलाक के बीच कनेक्शन जोड़ने लगे कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि इस 29 सालों का रिश्ता मोहिनी की वजह से खत्म हो रहा है. अब इन खबरों के बीच मोहिनी डे की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी से प्राइवेसी को लेकर अपील की है.

मोहिनी डे ने फैंस से की अपील

मोहिनी डे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिंकअप की खबरों पर बात की है और उन्हें बकवास करार दिया. उन्होंने लिखा- ‘मुझे भारी संख्या में इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आ रही है. मुझे पूरी तरह से समझ है कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन मैं इस बकवास में कोई दिलचस्पी नहीं रखती. मैंने सभी रिक्वेस्ट को सम्मान के साथ मना कर दिया है. मैं अपनी ताकत अफवाहों पर खर्च करना नहीं चाहती, प्लीज मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें.’

बताई अलग होने की वजह

हाल ही में मोहिनी ने भी अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की घोषणा की थी. ऐसे में इस खबर को और भी हवा मिल गई. मोहिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “डियर फ्रेंड्स, फैमिली, फैंस और फॉलोअर्स मैं भारी मन से मार्क के साथ अलग होने की घोषणा करती हूं.“ उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा “हम दोनों जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होना और आगे बढ़ने का यही सबसे अच्छा तरीका है”.

ये भी पढ़ें: आखिर क्या है Joint Therapy, जो Amir Khan को अपनी बेटी Ira संग लेने की पड़ रही जरूरत?

बता दें कि एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में अपनी 29 साल की शादी को तोड़ने का ऐलान किया है. सायरा बानो की एडवोकेट वंदना शाह ने एक बयान जारी कर संगीतकार से अलग होने की घोषणा की. ऐसे में एआर रहमान और मोहिनी के साथ होने की खबरें तेजी से फैलने लगी.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago