चुनाव

चुनाव आयोग के दावे फेल! इतिहास बनते-बनते रह गया बिहार चुनाव; कैमूर, मोकामा बने दाग

Kaimur Ramgarh Election Violence Update: बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान कैमूर जिले में भारी बवाल हो गया. बसपा समर्थकों के द्वारा पुलिस पर किये गए पथराव में 3 जवान घायल हो गए. भीड़ ने सरकारी वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. यहीं नहीं उपद्रवियों ने मतगणना केंद्र में भी घुसने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ पर काबू पाया.

बाजार समिति मोहनिया परिसर में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की मतगणना चल रही थी. 25 राउंड में से 24 राउंड की गिनती हो चुकी थी. इसमें बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव 170 वोटों से भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह से आगे चल रहे थे. अंतिम राउंड की गिनती में देरी की जा रही थी. जिसपर सतीश यादव के समर्थक नाराज हो गए. वो चुनाव आयोग के अधिकारियों पर बीजेपी उम्मीदवार अशोक सिंह के पक्ष में वोटिंग में हेरफेर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हिंसक प्रदर्शन करने लगे.

बसपा समर्थकों ने की पत्थरबाजी

बसपा उम्मीदवार सतीश यादव के समर्थकों को उग्र होता देख पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. जिसपर सतीश यादव के समर्थकों ने पत्थरबाजी कर दी. जिसमें 3 पुलिसकर्मियों के सिर फट गए. वहीं दंगाइयों ने एक स्कॉर्पियो को भी आग के हवाले कर दिया. हालांकि अंत में 30 वोटों से बसपा उम्मीदवार सतीश सिंह यादव को विजयी घोषित कर दिया गया.

रिजल्ट में देरी के चलते हुआ हंगामा

पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला के मुताबिक यह हिंसा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नतीजों की घोषणा में हो रही देरी के कारण हुई. इस सीट पर बसपा के उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे चल रहे थे, लेकिन फाइनल रिजल्ट आने में देर लग रही थी. जिसपर सतीश यादव के समर्थकों ने हंगामा कर दिया.

ये भी पढ़ें- श्रीनगर के नौगाम थाने में ब्लास्ट, अब तक 9 की मौत; क्या है दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन?

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस अधीक्षक ने बसपा समर्थकों पर मतगणना केंद्र में घुसने का भी आरोप लगाया. माहौल को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसपर भीड़ ने भी पथराव कर दिया. जिसमें अर्धसैनिक बल के 3 जवान घायल हो गए.

हालांकि अंतिम काउंटिंग में बसपा उम्मीदवार सतीश सिंह यादव को 30 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया. इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार को जहां 72,689 वोट मिले. वहीं भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को 72,659 मतों से संतोष करना पड़ा. कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर जिला जन संपर्क विभाग ने रात 11:11 बजे रिजल्ट जारी किया. हालांकि अभी तक हिंसा की घटना पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago