देश

देशभर में मौसम में आया बड़ा बदलाव, दक्षिण राज्यों में बारिश बनी संकट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: देश का मौसम इस वक्त बिल्कुल दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. एक ओर दक्षिण भारत लगातार भारी बारिश से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है और इसका असर सीधे लोगों की दिनचर्या पर पड़ने वाला है.

दक्षिण भारत में लगातार बारिश का खतरा

दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बंगाल की खाड़ी से लेकर कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बांग्लादेश तक तीन अलग-अलग अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जो लगातार नमी खींच कर तेज बारिश को और बढ़ावा दे रहे हैं.

IMD के अनुसार 16 से 19 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, कोस्टल आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की भी आशंका है. कुछ जगह बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है.

तमिलनाडु के पंबन में बीते 24 घंटों में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जो आने वाले भारी ‘वेट स्पेल’ का संकेत है. 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु, केरल और कोस्टल आंध्र प्रदेश में गरज-चमक वाले बादल और बिजली की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार और पहाड़ी राज्यों में शीतलहर और बारिश की संभावना, जानें आ का मौसम

उत्तर और मध्य भारत में ठंड की दस्तक

दूसरी ओर मध्य भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. IMD ने पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर तक की चेतावनी जारी की है. यह असर 16 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक भी फैल सकता है.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4°C पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है. इसके चलते सुबह और देर शाम ठिठुरन तेजी से बढ़ी है.

विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उत्तर मध्यमहाराष्ट्र में पारा 2–3 डिग्री तक नीचे जा सकता है. इसके चलते कई इलाकों में हल्की सर्द हवाएं चल सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago