चुनाव

BJP के सिंबल को किया डबल टेप, बंगाल में TMC कर रही EVM से खेला? अमित मालवीय ने शेयर किए सबूत

West Bengal assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है. लेकिन वोटिंग के बीच ईवीएम (EVM) में धांधली के गंभीर आरोपों ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाया है कि फाल्टा विधानसभा सीट के कई बूथों पर ईवीएम में बीजेपी के चुनाव चिह्न ‘कमल’ को टेप से ढक दिया गया है, ताकि मतदाता अपनी पसंद का वोट न दे सकें.

बंगाल चुनाव हाइलाइट्स (West Bengal Election Highlights)

  • EVM पर विवाद: फाल्टा विधानसभा सीट पर ईवीएम में बीजेपी के चुनाव चिह्न (कमल) पर टेप लगे होने का गंभीर आरोप सामने आया है.
  • बीजेपी का हमला: अमित मालवीय ने इसे अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ बताते हुए निशाना साधा है.
  • पुनर्मतदान की मांग: भाजपा ने फाल्टा के बूथ संख्या 144 और 189 सहित सभी प्रभावित बूथों पर तुरंत दोबारा वोटिंग (Repolling) कराने की मांग की है.
  • चुनाव आयोग का एक्शन: EC ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि अगर ईवीएम पर टेप की पुष्टि होती है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा.
  • हिंसा की छिटपुट घटनाएं: दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग के दौरान छपरा, भांगड़, निमतला और शांतिपुर जैसे इलाकों से भी हिंसा.

अमित मालवीय का ट्वीट आया सामने (West Bengal Election Evm Tampering)

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया. मालवीय ने इसे डायमंड हार्बर मॉडल करार दिया और तंज कसते हुए कहा कि यह वही टेम्पलेट है जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट सुरक्षित करने में मदद की थी. उन्होंने लिखा-

‘ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थीं जब उन्होंने डायमंड हार्बर के फाल्टा से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहे क्रिमिनल जहांगीर खान के लिए आवाज़ उठाई थी. कई पोलिंग बूथ पर, BJP को वोट देने का ऑप्शन टेप से ब्लॉक कर दिया गया है.’

इन पोलिंग बूथों पर धांधली का दावा (Voting Percentage In West Bengal)

भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में सबूतों का हवाला देते हुए विशिष्ट पोलिंग बूथों की जानकारी भी साझा की है. उन्होंने फाल्टा विधानसभा के बूथ संख्या 144 (पार्ट 170, रूम नंबर 2 – हरिणडांगा हाई स्कूल) और बूथ 189 का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यहां भी इसी तरह से हमला किया गया है. भाजपा ने चुनाव आयोग से इन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल प्रभाव से पुनर्मतदान (Repolling) की मांग की है.

चुनाव आयोग का सख्त संज्ञान (West Bengal Election Update)

मामले के तूल पकड़ने के बाद चुनाव आयोग ने भी इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया है. पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर ईवीएम के किसी भी बटन को टेप करने की खबरों की पुष्टि होती है और आरोप सच पाए जाते हैं, तो उन बूथों पर निश्चित रूप से दोबारा मतदान कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में वोटिंग खुलते ही खूनी खेल शुरू!… नादिया में एजेंट का सिर फोड़ा, तो एंटली में कथित तौर पर EVM के पास टीएमसी के 10 गुर्गे?

बता दें कि आज सुबह 7 बजे से दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. इस चरण की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर (Bhabanipur) है, जहां खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नंदीग्राम से जीत दर्ज कर चुके कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी से है. हालांकि, ईवीएम विवाद के अलावा चपरा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ सहित कई इलाकों से सुबह के समय हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिस पर पुलिस और चुनाव आयोग पैनी नजर बनाए हुए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago