चुनाव

बंगाल चुनाव से पहले रक्तचरित्र शुरू! बासंती में BJP-TMC समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष; 20 से ज्यादा घायल

West Bengal Election Violence: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल में एक बार फिर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है. गुरुवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में भीषण झड़प हो गई. इस झड़प में 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. बासंती विधानसभा सीट एक सुरक्षित सीट है, जहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है. इस मामले में 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा. वहीं दूसरे चरण का 29 अप्रैल को चुनाव होना है.

अभिषेक बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भाजपा सरकार पर SIR की आड़ में भारत के नागरिकों की मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में एक टीएमसी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते समय कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति करती है. उन्होंने भाजपा पर लोगों का मूलभुत मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के नागरिकों के खिलाफ SIR के नाम पर साजिश रच रही है. इसके आधार पर जो लोग 100 सालों से यहां पर रह रहे हैं उन्हें अपनी नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

ममता बनर्जी के निशाने पर है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग लगातार ममता बनर्जी के निशाने पर है. जिसपर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है. अगर किसी के पास उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं तो वो कोर्ट में जाकर मामले को रखें. ममता बनर्जी इस बार जो मर्जी चाहें करें लेकिन वो हारेंगी. मजूमदार ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें- खलीफा बनने चले थे, अब कटोरा हाथ में! ईरान जंग ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, खजाना हुआ पूरी तरह खाली

भाजपा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोग कह रहे हैं कि ‘4 मई दीदी गई’. उन्होंने कहा कि बस दो महीने के लिए यह सरकार है, लेकिन अब उनकी विदाई तय है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago