Swaminarayan Jayanti 2026: भगवान स्वामीनारायण जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभकामनाएं दीं.
अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि भगवान स्वामीनारायण जयंती की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण जी ने भक्ति और अध्यात्म के माध्यम से समाज को नई दिशा दी और लोगों को नशामुक्ति व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया.
गृह मंत्री ने आगे कहा कि भगवान स्वामीनारायण जी ने सत्य, अहिंसा, संयम और सदाचार जैसे मूल्यों को बढ़ावा दिया. उनके विचारों ने धर्म, समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला है और आज भी लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.
अमित शाह ने यह भी उल्लेख किया कि भगवान स्वामीनारायण द्वारा रचित ‘शिक्षापत्री’ आज भी शुद्ध और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देती है. इसमें बताए गए सिद्धांत वर्तमान समय में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की योजना से बदली मंजुला की किस्मत, खड़ा किया लाखों का बिजनेस; लोगों को दे रहीं रोजगार
गृह मंत्री ने कहा कि स्वामीनारायण जी के आदर्श हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देते हैं. उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…
Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…
2025 के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की मांग स्वीकार…