विक्रांत मैसी
Vikrant Massey Announced Retirement: 12वी फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी है. इस बीच विक्रांत मैसी ने आज यानी सोमवार को अपने एक पोस्ट से करोड़ों फैंस को निराश कर दिया है. एक्टर ने अपने पोस्ट में अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का ऐलान किया है. फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो आइए जानते हैं.
विक्रांत मैसी ने अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस को झटका दिया है. एक्टर ने अपने पोस्ट में कहा, “हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय काफी अच्छा रहा है. मैं आप सभी के इतने समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं. लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता जा रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ चुका है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं.”
उन्होंने आगे कहा, “एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी. आने वाले, 2025 में हम एक आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे. जब तक सही समय ना लगे. पिछले 2 फिल्में और कई साल की यादें. आप सभी का फिर से शुक्रिया. हर चीज के लिए और जो कुछ बीच में हुआ उसके लिए भी. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.”
उनका यह पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस उनसे लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजहें हैं कि उन्होंने अब अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का फैसला किया है. वह भी तब जब लगातार उनकी फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही हैं. फैंस की तरफ से लगातार उनकी फिल्मों को प्यार मिल रहा है, तो ऐसे में अभिनय से आखिर उनका मोहभंग क्यों हुआ. यह सवाल उनके फैंस को परेशान कर रहा है.
ये भी पढ़ें: 113 मिनट की वो बॉलीवुड फिल्म, जिसमें केवल 1 एक्टर ने किया था ऐसा कमाल, ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है नाम
वैसे तो अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. लेकिन, हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर वह खासा सुर्खियों में हैं. 2002 के गोधरा कांड पर आधारित यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया.
इससे पहले भी वह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं. वहीं एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. साल 2004 में एक्टर ने ‘कहां हूं मैं’ टीवी सीरियल से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद धर्नवीर, बालिका वधू और कुबूल है जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाई.
इससे पहले, विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसमें उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का किरदार निभाया था, जो आर्थिक और शैक्षिक रूप से कमजोर होने के बावजूद भी अपने सपनों को पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं. वहीं विक्रांत को आईएफएफआई 2024 में पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…