देश

Parliament Winter Session: पहले सप्ताह में ठप रही संसद की कार्यवाही, आज फिर शुरू होंगे दोनों सदन

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र, जो 25 नवंबर से शुरू हुआ था, पहले सप्ताह में विपक्ष के हंगामे के चलते सुचारू रूप से नहीं चल सका. आज सोमवार को दोनों सदन सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू करेंगे.

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही अदानी मामले और मणिपुर व संभल में हुई हिंसा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के कारण संसद की कार्यवाही बाधित रही है. इस बीच, इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेता कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन कार्यालय में दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले बैठक करेंगे.

अदानी मुद्दे पर विपक्ष का रुख

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में अदानी समूह के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है. टैगोर ने कहा, “मैं अत्यावश्यक सार्वजनिक महत्व के एक मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) लाने की अनुमति चाहता हूं, जिसमें अदानी समूह और इसके नेतृत्व से जुड़े भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और प्रतिभूति धोखाधड़ी के हालिया आरोप शामिल हैं.”

इसके अलावा, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में संभल हिंसा और अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर व्यापार स्थगन (Suspension of Business) का नोटिस दिया है.

लोकसभा में मुख्य विधेयक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश कर सकती हैं. इस विधेयक के तहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934; बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1955; और अन्य संबंधित अधिनियमों में संशोधन प्रस्तावित है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे अधिनियम, 1989 में संशोधन का विधेयक पेश कर सकते हैं. यह विधेयक रेल सेवाओं में सुधार और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए लाया जा रहा है.

केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल लोकसभा में तटीय शिपिंग विधेयक, 2024 पेश कर सकते हैं. इसका उद्देश्य भारत में घरेलू शिपिंग को बढ़ावा देना और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक जरूरतों के अनुसार तैयार करना है.

राज्यसभा में मुख्य विधेयक

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा में तेलक्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 पेश कर सकते हैं.

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भारतीय विमानन विधेयक, 2024 पेश कर सकते हैं. यह विधेयक विमान निर्माण, उपयोग, बिक्री और आयात-निर्यात के नियमन से संबंधित है.

संसद का शेष सत्र

पिछले सप्ताह दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के अदानी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर बार-बार बाधित हुई. संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 25 नवंबर को हुई थी, जिसमें दोनों सदनों की कार्यवाही जल्दी स्थगित हो गई थी. शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

37 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

48 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

50 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago