उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- RTO से लेकर Traffic Police में फैला है करप्शन, अगर…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड सेफ्टी के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टोल वसूली भाजपाइयों के जेब के गड्ढे न भरकर सही में सड़क के गड्ढे भरने और रखरखाव में काम आए.

अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से रोड सेफ्टी कार्यक्रम की तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लिखा कि रोड सेफ़्टी’ मतलब ‘सड़क सुरक्षा’ कार्यक्रम में 80 प्रतिशत दुर्घटनाओं के मूल कारण में भ्रष्टाचार होता है. अगर पीडब्ल्यूडी में करप्शन खत्म हो जाए तो सड़क सही बनेंगी, चेतावनी चिन्ह सही होंगे. स्पीड ब्रेकर बनेंगे, गाड़ी बेक्रर नहीं.

आरटीओ में करप्शन फैला है- अखिलेश

उन्होंने आगे लिखा कि अगर आरटीओ में करप्शन खत्म हो जाए तो सही गाड़ियां ही चलेंगी, अनफिट नहीं. सही में गाड़ी चलाना सीखे हुए लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा. अगर ट्रैफिक पुलिस में करप्शन खत्म हो जाए तो वो चौराहों पर खड़े होकर नियमों का पालन करवाएंगे, न कि कोने में छिपकर नियम तोड़ने का इंतज़ार करेंगे. अब तो गूगल पर किसी और नंबर पर पैसे से ले लेते हैं. भाजपा राज में डिजिटल इंडिया का ये अजब इस्तेमाल हो रहा है.

उन्होंने लिखा कि सबसे बड़ी बात ये है कि अगर टोल वसूली भाजपाइयों के जेब के गड्ढे न भरकर सही में सड़क के गड्ढे भरने और रखरखाव में काम आए और सत्ता में बैठे लोग अगर ज़रा भी ईमानदारी बरतते हुए टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें तो मीडिया को रोड सेफ्टी पर कार्यक्रम नहीं करने पड़ेंगे और सच्चे मीडिया वाले संविधान सेफ्टी, लोकतंत्र सेफ्टी, सामाजिक न्याय सेफ्टी, जस्टिस सेफ्टी समानता सेफ्टी और मीडिया सेफ्टी जैसे दूसरे विषयों पर भी कुछ ऐसे प्रोग्राम कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Avadh Ojha: आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा, लड़ सकते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव

सपा मुखिया ने लिखा कि रोड सेफ़्टी’ के लिए ट्रैफ़िक नियमों को बचपन से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, उनमें जीवन के मूल्य के लिए चेतना जगाकर, जनता को रचनात्मक तरीके से समझाकर ही सार्थक परिणाम निकाले जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago