70th National Film Awards
70th National Film Awards: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हो गई है. अवॉर्ड्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस बार ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. वहीं इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मीला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है. आइए आपको बताते हैं बाकी अवॉर्ड्स के बारे में…
फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को मिला है. इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है. प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में ब्रहमास्त्र के लिए अरिजीत सिंह ने अवॉर्ड जीता है. इनके अलावा बेस्ट एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक के लिए भी ब्रह्मास्त्र अवॉर्ड हासिल करने में सफल रही है.
नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में उन फिल्मों को चुना गया है जिन्हें सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में सेंसर सर्टिफिकेट दिया है. इन फिल्मों में ओटीटी पर रिलीज हुईं फिल्में भी शामिल हैं. इन पुरस्कारों का ऐलान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 16 अगस्त 2024 को किया है. इस कड़ी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को बड़ी सफलता मिली है. आपको बता दें साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को कुल तीन अवॉर्ड मिले हैं.
ये भी पढ़ें: जब फिल्म में अपने बोल्ड सीन्स देख मनीषा कोइराला के पैरों तले खिसकी थी जमीन, घबराकर कोर्ट से लगाई गुहार
एक्टर पिछले साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म पुष्पा के लिए अल्लु अर्जुन को मिला था. यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर थे. गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…
19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…