मनोरंजन

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, जानें किसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब; देखें पूरी लिस्ट

72nd National Film Awards: फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित ’72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों’ (National Film Awards) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस साल भी भारतीय सिनेमा की उन बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने अपनी अदाकारी और कहानियों से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है. इस बार नेशनल अवॉर्ड्स की रेस में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का जबरदस्त जलवा देखने को मिला.

एक्टिंग में इन सितारों ने मारी बाजी

इस साल बेस्ट एक्टर कैटेगरी में कड़ी टक्कर थी, जिसमें बॉलीवुड चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन और साउथ के मेगास्टार ममूटी ने बाजी मारी है. कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए और ममूटी को हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है.

वहीं कश्मीर के संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म ‘Article 370’ के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया है. सिर्फ इतना ही नहीं ‘Article 370’ को इस साल की ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ भी चुना गया है. सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘भक्षक’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है.

तकनीकी और मनोरंजन में साउथ का दबदबा

निर्देशन की बात करें तो फिल्म ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ‘कल्कि 2898 एडी’ को सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली फिल्म का अवॉर्ड मिला है साथ ही इसने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब भी अपने नाम किया. साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर सुकुमार को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है.

विजेताओं की पूरी लिस्ट पर एक नजर

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या) और सवाना नामीदास (महाराजा)

मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी

सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म: कैप्टन मिलर

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम)

सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: सुकुमार (पुष्पा 2)

सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन: अनल अरसु (महाराजा)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप: कोमेटी कुरोल्लु

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रुद्रिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी

ये भी पढ़ें- 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स; ओटीटी पर कहां देखें विनिंग फिल्में

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

15 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

27 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

31 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago