FIFA World Cup 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला शुरुआत से अंत तक रोमांच से भरपूर रहा. मैच में कुल 10 गोल हुए, जो इसे हाल के वर्षों के सबसे यादगार विश्व कप मुकाबलों में शामिल करते हैं. 1982 के बाद पहली बार विश्व कप के किसी एक मैच में 10 गोल देखने को मिले.
इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की. तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने लंबी दूरी से शानदार शॉट लगाकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. इसके बाद 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाते हुए स्कोर 2-0 कर दिया. फ्रांस की टीम शुरुआती दबाव से उबर नहीं सकी और इंग्लैंड लगातार आक्रमण करता रहा.
पहले हाफ के अंत तक इंग्लैंड ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली थी. बुकायो साका ने 30वें मिनट के आसपास तीसरा गोल किया और फिर 43वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम की बढ़त 4-0 कर दी. पहले हाफ में इंग्लैंड की तेज रफ्तार फुटबॉल के सामने फ्रांस की रक्षापंक्ति पूरी तरह बिखरी नजर आई.
हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने शानदार वापसी की कोशिश की. कोच के चार बदलावों का असर मैदान पर साफ दिखाई दिया. 48वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए पहला गोल किया. इसके बाद 58वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया. 67वें मिनट में एम्बाप्पे ने एक और गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया और इंग्लैंड की बढ़त केवल एक गोल की रह गई.
ये भी पढ़ें: बचपन में मेसी संग खिंचवाई थी फोटो, अब वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होगा यह खिलाड़ी
मैच के अंतिम मिनटों में इंग्लैंड ने फिर से लय हासिल की. 87वें मिनट में मिली पेनल्टी पर बुकायो साका ने अपना तीसरा गोल पूरा करते हुए टीम को 5-3 की बढ़त दिलाई. इंजरी टाइम में उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए चौथा गोल कर मुकाबले में फिर जान डाल दी, लेकिन अतिरिक्त समय के आठवें मिनट में जूड बेलिंगहम ने इंग्लैंड के लिए छठा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी.
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया. 1966 में विश्व कप जीतने के बाद यह टूर्नामेंट में इंग्लैंड का अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है. वहीं, 10 गोलों वाला यह मुकाबला विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में याद किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…