मनोरंजन

78वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 13 मई को उद्घाटन हुआ था, खूब चला भारत-चीन, अमेरिका की फिल्‍मों का जादू

Cannes Film Festival 2025: 78वां कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 24 मई की शाम को दक्षिणी फ्रांस के प्रसिद्ध शहर कान्स में भव्य समापन के साथ समाप्त हुआ. इस वर्ष महोत्सव में चीनी सिनेमा ने खास पहचान बनाई, जब चीनी निर्देशक पी कान की फिल्म “रेसुररेक्शन” को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

“रेसुररेक्शन” इस साल कान्स फिल्म महोत्सव की मुख्य प्रतियोगिता श्रेणी में चुनी गई एकमात्र चीनी भाषा की फिल्म थी. यह फिल्म एक ऐसे राक्षस की कहानी है, जो एक ऐसी दुनिया में रहता है, जहां लोग सपने नहीं देखते, बल्कि दिनभर भ्रमित करने वाले स्वप्नों से ग्रस्त रहते हैं. इस दुनिया में सिर्फ एक महिला ही होती है, जो उस राक्षस के भ्रम को समझ सकती है और उसके सपनों में प्रवेश कर सकती है.

फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोचे, जो इस वर्ष की मुख्य प्रतियोगिता इकाई के निर्णायक मंडल की अध्यक्ष थीं, ने समापन समारोह के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने महोत्सव के दौरान कई उत्कृष्ट फिल्में देखीं, लेकिन “रेसुररेक्शन” ने विशेष रूप से अलग और गहरा प्रभाव छोड़ा. उन्होंने इसे एक असाधारण और काव्यात्मक फिल्म बताया और कहा कि निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से पी कान को विशेष पुरस्कार देने का निर्णय लिया.

समापन समारोह में अन्य प्रमुख पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. ईरानी निर्देशक जाफर पनाही की फिल्म “एक साधारण दुर्घटना” को महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान “पाल्मे डी’ओर” प्रदान किया गया. वहीं, नॉर्वेजियन निर्देशक जोआचिम ट्रायर की नई फिल्म “स्नेहपूर्ण मूल्य” को “ग्रैंड प्रिक्स” पुरस्कार से नवाजा गया.

गौरतलब है कि कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को बर्लिन और वेनिस के फिल्म महोत्सवों के साथ यूरोप के तीन सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में गिना जाता है. इस वर्ष का कान्स महोत्सव 13 मई को उद्घाटित हुआ था.

ये भी पढ़ें- CANNES FILM FESTIVAL: ईरानी फिल्मकार जफर पनाही ने जीता सबसे बड़ा पुरस्कार Palme d’Or, जेल से रिहा होने के बाद हिजाब पर बनाई फिल्म

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago