उत्तर प्रदेश

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और संस्कारों से मजबूत होता जा रहा यह देश: डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में ओम नमो शिवाय संस्था द्वारा आयोजित विशाल शिव भक्त सम्मेलन में कहा कि भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के कारण मजबूत हो रहा है. उन्होंने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है. डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जाति के बंधनों को तोड़कर एकजुटता की ओर बढ़ रहा है.

विदेशी संस्कृति से दूरी बनाए रखने की सलाह

डॉ. दिनेश शर्मा ने भारत की संस्कृति को एक दर्शन बताते हुए कहा कि यह लोगों को जोड़ती है, जबकि विदेशी संस्कृति केवल दिखावा है और बांटने का काम करती है. उन्होंने विदेशी परंपराओं, जैसे जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर केक काटने की प्रथा, को अनुचित ठहराया. उनका कहना था कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर अंधेरा करना और बांटना उचित नहीं है.

गुरु की कृपा, शिव भक्ति की महिमा अपार

सम्मेलन में हजारों शिव भक्तों को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ जीवन के संकटों को दूर करता है और गुरु की कृपा ईश्वर की आराधना से ही प्राप्त होती है. उन्होंने ओम नमः शिवाय संस्था के अनुशासित भक्तों की प्रशंसा की और देश की एकता पर जोर दिया.

कार्यक्रम में संस्थान के संयोजक बाबा ओम नमः शिवाय, पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित हजारों भक्त उपस्थित थे.

यह समय देश की एकता और एकजुटता का

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह समय देश की एकता और एकजुटता का है. शिव परिवार की तरह विभिन्न विचारों के बावजूद एक साथ रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत है.

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

33 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago