मनोरंजन

सलमान के बाद आमिर खान को मारने की धमकी; नई शादी से क्या है कनेक्शन?

Aamir Khan Death Threat: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ यानी आमिर खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर गैंग के आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप जारी कर आमिर खान को जान से मारने की सीधी धमकी दी है. इस खबर के सामने आते ही मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है और एहतियात के तौर पर बांद्रा वेस्ट में स्थित आमिर खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. फिलहाल अभिनेता के आशियाने के बाहर पुलिस की दो वैन तैनात हैं.

क्यों मिली Aamir Khan को धमकी?

सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर निशाना साधा है. गैंग ने इसे ‘लव जिहाद’ का नाम देते हुए आरोप लगाया है कि वे देश की संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हालांकि, कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था. उन्होंने साफ कहा था कि उनकी शादियां हमेशा ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत हुई हैं, जिसमें किसी भी पार्टनर का धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया.

अब तक नहीं दर्ज हुई FIR

इस धमकी के बावजूद आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अब तक पुलिस में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है. दरअसल, मुंबई पुलिस अपने स्तर पर ही इस धमकी भरे ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रही है.

फिलहाल आमिर के पास कोई सरकारी सुरक्षा नहीं है और वे अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी पर ही निर्भर हैं. लेकिन अगर खतरा गंभीर पाया गया, तो महाराष्ट्र सरकार की ‘थ्रेट परसेप्शन कमेटी’ उनकी सुरक्षा को Y या Z कैटेगरी में अपग्रेड करने पर फैसला ले सकती है.

शाहरुख-सलमान के मुकाबले क्यों सुरक्षित है आमिर का घर?

भले ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो, लेकिन आमिर खान का प्राइवेट सुरक्षा घेरा पहले से ही बेहद मजबूत है. अगर शाहरुख खान के ‘मन्नत’ या सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ से तुलना करें, तो आमिर का घर भौगोलिक रूप से ज्यादा सुरक्षित है.

जहां शाहरुख और सलमान के घर बिल्कुल मुख्य सड़क के किनारे हैं, वहीं आमिर खान का घर और ऑफिस जिस सोसाइटी में है, वहां मेन गेट से काफी अंदर जाना पड़ता है. सोसाइटी के अंदर मल्टी-लेयर प्राइवेट चेकिंग होती है और ग्राउंड फ्लोर पर भारी संख्या में बाउंसर्स तैनात रहते हैं. यहां सुरक्षा इतनी सख्त है कि किसी भी अजनबी का सीधे आमिर के घर तक पहुंच पाना नामुमकिन के बराबर है.

ये भी पढ़ें: “दारू पीकर पति को मारना है” समय रैना के शो में मर्दों पर बयान देकर बुरी फंसी ये कंटेस्टेंट; जमकर हो रही ट्रोल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

15 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

26 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

30 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago