मनोरंजन

क्या सच में 59 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे Aamir Khan? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रही है. आमिर ने अब तक लाइफ में दो शादिया की हैं. उनकी 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी हुई थी जो 16 साल तक चली. इस शादी से उन्हें आयरा खान हुईं. इसके बाद अभिनेता ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. सेरोगेसी के जरिए किरण और आमिर के बेटे आजाद ने जन्म लिया. हालांकि कपल ने 2021 में एक-दूसरे के साथ शादी खत्म करने का फैसला लिया. अब आमिर दोनों एक्स-वाइफ के साथ फ्रेंडली बॉन्ड शेयर कर रहे हैं.

तीसरी शादी को लेकर कही ये बात

हाल ही में आमिर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे जहां पर एक्ट्रेस ने उनसे दोबारा शादी करने के बारे में पूछा. इस पर एक्टर ने कहा- ‘मैं अब 59 साल का हो गया हूं… मुझे नहीं लगता अब मैं दोबारा शादी कर पाऊंगा, थोड़ा मुश्किल लग रहा है. मेरी जिंदगी में इस वक्त बहुत सारे रिश्ते हैं… मैं हाल ही में फिर से अपनी फैमिली से जुड़ा हूं, मेरे बच्चे, भाई और बहनों से. मैं उन लोगों के साथ खुश हूं जो मेरे करीब हैं. मैं बस एक बेहतर इंसान बनने के लिए काम कर रहा हूं.’

दो शादियां पर बोले एक्टर

जब रिया ने उनसे शादी को लेकर अपनी पर्सनल राय बताने को कहा, तो आमिर ने हंसते हुए जवाब दिया- ‘मेरी दो बार शादी नाकाम रही है, तो आप ये राय मुझसे मत लीजिए. उन्होंने आगे कहा- मैं अकेला रहना पसंद नहीं करता… मुझे एक पार्टनर चाहिए… मैं अकेला रहने वाला आदमी नहीं हूं. मैं रीना और किरण के काफी करीब हूं. उन्होंने कहा की शादी दो लोगों पर निर्भर करती है, ये अच्छी भी चल सकती है और बिगड़ भी सकती है.

मानसिक रूप से भी टूटे आमिर

इस अशांत समय के दौरान आमिर खान मानसिक रूप से भी टूटे. उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से मानसिक रूप से टूट गया था. मैं गंभीर दर्द से गुजरा. मैं बैचेन था. जब मुझे अपना पहला अहसास हुआ, तब तक मैं टूट चुका था. यह अहसास कि जब मेरे बच्चे छोटे थे- जब आइरा 3 साल की थी, 8 साल की थी, 12 साल की थी – मैं उनके लिए कभी मौजूद नहीं था. मैं पूरी तरह से अनुपस्थित नहीं था, जैसे मैं किसी भी सामान्य कामकाजी पिता की तरह उनके साथ समय बिताता, लेकिन भले ही मैं उनके साथ और अपनी मां के साथ था, मैं मानसिक रूप से कभी उनके साथ मौजूद नहीं था.’ आमिर ने खुलासा किया कि इससे उबरने के लिए थेरेपी का सहारा लिया और उन्हें इस दुविधा से निकलने में काफी मदद मिली.

ये भी पढ़ें: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस Asha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, आखिरी बार इस फिल्म में आईं थीं नजर

आमिर खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आमिर खान फिलहाल आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बन रही फिल्म सितारे ज़मीन पर की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म चैंपियंस पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसका प्रोडक्शन आमिर ही कर रहे हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

14 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

42 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

60 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago