Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस Asha Sharma का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, आखिरी बार इस फिल्म में आईं थीं नजर

Asha Sharma Death: कई शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने की है.

एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन

एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन

Asha Sharma Death: टीवी इंडस्ट्ररी से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस आशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रही. आशा शर्मा ने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. हालांकि अभी तक उनके निधन की जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

आशा ने अपने करियर में टीवी शोज के साथ-साथ कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. आशा पिछले 4 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही है. उन्होंने मां और दादी दोनों का किरदार बखूबी निभाया है. आशा के निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है. हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है.

CINTAA पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

वहीं आशा शर्मा के निधन की खबर CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए जानकारी दी है. सिनटा ने आशा को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है-भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. हालांकि आशा का निधन किस वजह से हुआ ये अब तक पता नहीं लग पाया है.

आखिरी सांस तक काम करना चाहती थीं आशा

एक्ट्रेस टीना घई ने बताया कि आशा शर्मा 1 साल से ज्यादा बेड पर थीं. पिछले साल उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद वे 4 बार गिर गई थीं. वे पिछले अप्रैल से ही बिस्तर पर थीं. वे उस स्टेज में भी काम करने के लिए तैयार थीं. आशा शर्मा अंतिम सांस तक काम करना चाहती थीं. वह बेड पर थी लेकिन वह अक्सर मुझसे कहती थी कि उन्हें में कोई ऐसा रोल दिलवाउ जिसमें उन्हें बेड पर लेटने वाला किरदार निभाना हो. अस्वस्थय होने का बाद भी उनका जुनून और उत्साह बरकरार था.

ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने किया खुलासा, 90 के दशक में कैसे होती थी शूटिंग, ऐसे कपड़े बदलते थे एक्टर्स

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के संग किया था काम

फिल्मी करियर की बात करें तो आशा 70 के दशक से काम कर रही हैं. उनकी फेमस फिल्मों का जब भी जिक्र होगा उसमें ‘दो दिशाएं’ का नाम हमेशा ही लिया जाएगा. इस फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा और निरूपा रॉय जैसे कई कालाकारों ने काम किया है. इसके अलावा वो ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है.

आखिरी बार इस फिल्म में आईं थीं नजर

आशा को आखिरी बार प्रभास और कृति सनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में देखा गया था. आशा ने शबरी का किरदार अदा किया था. स्क्रीन स्पेस बहुत कम था लेकिन दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने के लिए काफी था. वहीं टीवी पर ‘ये मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया है. आशा ने अपने 4 साल के करियर में करीब 40 फिल्में की और कई टीवी शोज किए. आशा ने स्टा परिवार अवॉर्ड्स में फेवरेट बुजुर्ग अवॉर्ड अपने नाम किया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital