Aamir Khan Sitaare Zameen Par: 2007 में आई ‘तारे ज़मीन पर’ ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. अब इसके सीक्वल ‘सितारे ज़मीन पर’ का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. रिलीज़ से पहले आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट रखी. यह शाम हर मायने में खास रही.
इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी टीम, इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे और आमिर के करीबी दोस्त शामिल हुए. फिल्म में डेब्यू कर रहे 10 बच्चों ने भी अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया. रणबीर कपूर ने इन बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाईं. बच्चों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था.
शाम का सबसे बड़ा सरप्राइज़ तब मिला जब क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे. उनके साथ मशहूर नेता राज ठाकरे भी इस महफिल में नजर आए. इन खास मेहमानों की मौजूदगी ने म्यूज़िकल नाइट को और भी यादगार बना दिया.
यह मुलाकात फैंस और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बन गई है. आमिर ख़ान पूरे वक्त बच्चों के साथ रहे और उन्हें प्रोत्साहित किया. फिल्म के डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना भी इस मौके पर मौजूद थे और बच्चों के साथ पूरी ऊर्जा में दिखाई दिए. इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूज़िक तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने इवेंट में खास उपस्थिति दर्ज कराई. कॉमेडियन कपिल शर्मा की मौजूदगी ने माहौल को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना दिया.
फिल्म में 10 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है – अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर.
फिल्म का निर्देशन ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले आर. एस. प्रसन्ना ने किया है. आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है. स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है.
आपको बता दें ‘सितारे ज़मीन पर’ को आमिर ख़ान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 20 जून 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने तलाक के 4 साल बाद एक्स-पति के नाम का हटाया टैटू? वीडियो में खुला राज
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…