देश

Crime News: प्रेम विवाद में युवक की निर्मम हत्या, घटना CCTV में रिकॉर्ड

 


संवाददाता :- सचिन झिटे, यवतमाल


Crime News: महाराष्ट्र के यवतमाल शहर एक बार फिर खून से सना हुआ है. संकट मोचन रोड पर हुई एक नृशंस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. सूरज घटाळे नामक युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह हत्या एक प्रेम त्रिकोण का नतीजा है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सूरज की प्रेमिका के पूर्व प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों को लग रहा था कि सूरज उनके रास्ते की रुकावट बन चुका है. इसी वजह से उसकी जान लेने की साजिश रची गई.

इस हत्या का वीभत्स दृश्य पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बार-बार सूरज पर चाकू से हमला कर रहे हैं.

इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है. खासकर इसलिए क्योंकि बीते 72 घंटों में यवतमाल में यह दूसरी हत्या है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस पर सुदेश कटारिया का हमला, भाजपा शासन में बाबा साहेब की गूंज हर घर तक पहुंची

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

9 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

26 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

32 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago