वृंदावन के बंदरों से लोग परेशान हैं
मथुरा, राकेश पचौरी
Mathura Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी दर्शन करने आया श्रद्धालु उस समय सकते में आ गया जब रास्ते से जाते समय एक बंदर उसके पास मौजूद बैग को ले गया. बैग में 20 लाख रुपए कीमत के हीरे के आभूषण थे. बैग ले जाते ही श्रद्धालु उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगा. लेकिन सफलता नहीं मिली तो उसने पुलिस से मदद मांगी. जिसके बाद पुलिस ने 8 घंटे तक मशक्कत कर बैग को तलाशा.
बंदर अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पहले यह चश्मा ले जाते थे तो उसके बाद मोबाइल और पर्स ले जाने लगे. लेकिन अब बंदर बैग छिनने लगे हैं. श्रद्धालु जब वापस अपनी गाड़ी पर जा रहा था उसी दौरान एक बंदर उनके हाथ में मौजूद बैग को ले उड़ा.
अलीगढ़ के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला की सेवा की थी. इसके लिए वह पूरे परिवार के साथ वृंदावन आए हुए थे. बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद वह वापस जा रहे थे. इस दौरान उनके हाथ में हीरे और सोना चांदी से बने आभूषणों का बैग था. अभिषेक जैसे ही गौतम पाड़ा तिराहा पर पहुंचे कि तभी एक बंदर उनके हाथ से बैग छीना ले गया. बैग के जाते ही अभिषेक के पसीने छूट गए. क्योंकि उसमें 20 लाख रुपए कीमत के आभूषण थे.
बंदर के बैग ले जाते ही अभिषेक ने शोर मचाया और बैग को छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए. लेकिन करीब एक घंटे तक जब कोई सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद वृंदावन कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल,इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा सहित 8 पुलिस कर्मी तलाश में जुट गए. करीब 6 घंटे की मेहनत के बाद आखिर में पुलिस ने बैग को तलाश कर ही लिया.
बैग को बरामद कर पुलिस बांके बिहारी चौकी ले आई. जहां अभिषेक अग्रवाल की मौजूदगी में बैग को खोला गया. जिसमें हीरा का हार,दो अंगूठी,दो कान के टॉप्स के अलावा चांदी की 3 पायजेब और नगद रुपए थे. बैग में रहे सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए थी. पूरा सामान मिलने पर अभिषेक अग्रवाल ने वृंदावन पुलिस को थैंक्स कहा. अभिषेक अग्रवाल के मित्र पीयूष अग्रवाल ने बताया यह बांके बिहारी की कृपा और पुलिस की मेहनत रही कि बैग उनको पूरे सामान सहित वापस मिल गया.
यह भी पढ़िए: Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक ढहा मकान
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…