मनोरंजन

3 Idiots और सोनम वांगचुक को लेकर क्या सच में झूठ बोल रहे हैं आमिर खान? 16 साल पुराना वीडियो देख भड़के लोग

Sonam Wangchuk एक बार फिर सुर्खियों में हैं, बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से लेकर आम जनता तक अब हर कोई उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद है और सरकार से बात करने की लगातार अपील कर रहे हैं. इसी बीच लंदन से बॉलीवुड स्टार Aamir Khan का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसने सभी को काफी हैरान कर दिया और इसी वजह से वे लोगों के निशाने पर आ गए.

दरअसल लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऑडियंस में बैठे लोगों में से एक सवाल पूछा गया कि ‘3 Idiots’ में उनका रैंचो वाला किरदार क्या वाकई सोनम वांगचुक से प्रेरित था. इस सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है. साथ ही एक्टर ने कहा कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान वे सोनम वांगचुक को जानते ही नहीं थे. एक्टर का ये बयान वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर साल 2008 का एक और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है जो उनके लंदन वाले बयान से मैच नहीं हो रहा है.

इंटरनेट ने ढूंढ निकाला 16 साल पुराना वीडियो

आमिर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने एक्टर से जुड़ा एक काफी साल पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है. इस वीडियो में आमिर खान अपनी फिल्म ‘गजनी’ के लुक में दिखाई दे रहे हैं. इसमें साफ देखा जा सकता है कि सोनम वांगचुक स्टेज पर लद्दाख को लेकर एक स्पीच दे रहे हैं और सामने बैठे आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ जमकर तालियां बजा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर लगभग 7 मिनट का ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग आमिर पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं और एक्टर से सवाल कर रहे हैं कि अगर वे वांगचुक को जानते ही नहीं थे तो उनके सामने बैठकर तालियां क्यों बजा रहे थे?

वांगचुक खुद कर चुके हैं ये साफ

वैसे आपको बता दें कि सिर्फ आमिर खान ने ही नहीं, इससे पहले खुद सोनम वांगचुक ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया था कि ‘3 Idiots’ फिल्म पूरी तरह से उनके जीवन पर आधारित नहीं है. हालांकि फिल्म के कुछ हिस्से ऐसे हैं जो उनके आविष्कारों से मेल खाते हैं, लेकिन ये फिल्म उनकी बायोपिक नहीं है.

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

फिलहाल सोनम वांगचुक दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं. आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया है. उनकी गिरती सेहत को देखते हुए नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान, शबाना आजमी, अनुराग कश्यप और अभय देओल समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने चिंता जताई थी और सरकार से इस मुद्दे पर जल्द से जल्द बातचीत करने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें- 3 Idiots के ‘रेंचो’ नहीं हैं सोनम वांगचुक! आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमें उनके बारे में पता ही नहीं था

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago