मनोरंजन

34 साल के इस एक्टर को Kissing सीन के लिए 37 बार देना पड़ा था रीटेक, फिर जो हुआ…

बॉलीवुड ने हमें कई रोमांस से भरपूर कई फ़िल्में दी हैं. लेकिन इसे लेकर आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे जिसने अब तक 18 फ़िल्मों में काम किया है, जिसमें से 8 हिट फ़िल्में दी हैं, जिनमें से 3 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फ़िल्म इंडस्ट्री में अक्सर इन्हें ‘चॉकलेटी बॉय’ से नाम से भी जाना जाता है. इस एक्टर ने एक बार किसिंग सीन को परफेक्ट बनाने के लिए 37 रीटेक देने पड़े थे. जरा इमेजिन कीजिए कि एक एक फिल्म के लिए परफेक्ट किसिंग शॉट पाने के लिए 37 रीटेक देना पड़े तो उसकी क्या हालत होगी? यहां आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करेंगे जिनके लिए किस सीन देना सिरदर्द बन गया था.

यह किस्सा 2014 में आई फिल्म ‘ कांची: द अनब्रेकेबल ‘ (Kaanchi) का है, जिसमें मिष्टी चक्रवर्ती ने कार्तिक आर्यन के साथ काम किया था. फिल्म में कार्तिक ने एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था. फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे देखकर कार्तिक परेशान हो गए थे.

इंटरव्यू में खुद बताई ये बात

एक इंटरव्यू में कार्तिक ने इस किसिंग सीन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह किसिंग सीन इतना सिरदर्द बन जाएगा. उस दिन हम प्रेमी की तरह अभिनय कर रहे थे. एक सीन को सही करने के लिए हमें 37 रीटेक करने पड़े. जब सुभाष जी आखिरकार आए और कहा ‘ठीक है’, तो हमें बहुत राहत मिली.’

उसी इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था, ‘संभव है कि मिष्टी उस समय जानबूझकर गलतियां कर रही थी. सुभाष घई एक भावुक किस चाहते थे और मुझे नहीं पता था कि किस कैसे किया जाता है. मैं उनसे पूछने ही वाला था कि ‘सर, प्लीज मुझे किस करना सिखाएं.’

कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन आखिरी बार दिवाली पर रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’से सीधा मुकाबला हुआ. कार्तिक की फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

ये भी पढ़ें: Grammy Awards 2025: 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस भारतीय गायक की गूंज, PM मोदी का रिएक्शन-‘हमें बहुत गर्व है…’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

5 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

6 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

6 hours ago