Kingdom Trailer: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ (Kingdom) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म को हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है. ट्रेलर में विजय देवरकोंडा के एक्शन और इंटेंस अभिनय की झलक साफ नजर आ रही है. इसमें वह अंडरकवर जासूस ‘सूर्या’ की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.
ट्रेलर में विजय देवरकोंडा को एक मिशन पर भेजे जाने से पहले उन्हें अपनी जिंदगी की कुछ जटिलताओं से जूझते हुए दिखाया गया है. ट्रेलर की शुरुआत एक आवाज से होती है. इसमें सुना जा सकता है, “तुझे एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अंडरकवर जासूस बनना पड़ेगा.” इसके बाद विजय देवरकोंडा को पुलिस की वैन में दिखाया जाता है, जहां उनके हाथों में हथकड़ी दिखाई जाती है. फिर आवाज आती है, तुझे अपनी मां, काम और घर सब छोड़ना पड़ेगा.
इसके बाद विजय पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, सूर्या खुद को एक दुश्मनों से भरे इलाके में पाता है. इसके आगे बैकग्राउंड में एक और आवाज आती है, जिस दुनिया में तू कदम रखने जा रहा है, वह जगह और वहां के लोग खतरनाक हैं. यह ऑपरेशन बहुत रिस्की है.”
ट्रेलर में विजय देवरकोंडा दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आते हैं. एक सीन में विजय जबरदस्त डायलॉग बोलते हैं, “अगर जरूरत पड़ी तो सब कुछ जला कर रख दूंगा.”
ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘हमने अपने दिलों में आग जलाकर ‘किंगडम’ बनाया है। गौतम नायडू की एक्शन ड्रामा में अनिरुद्ध रविचंद्र का म्यूजिक है। आज मैं आपको इसका ट्रेलर दिखा रहा हूं। इसे आप पर भी वैसे ही असर करने दें जैसे मुझ पर डाला है।’
फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा, भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव और मनीष चौधरी अहम किरदार में हैं.
जासूसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने ‘जर्सी’ बनाई है. फिल्म का निर्माण एस नागा वामसी और साई सौजन्या ने सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत किया है. वहीं, इसके हिंदी वर्जन ‘साम्राज्य’ को एडवाइज मूवीज के आदित्य भाटिया और अतुल राजानी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी आवाज दी है, जबकि तेलुगू वर्जन में जूनियर एनटीआर और तमिल वर्जन में सूर्या ने अपनी आवाज दी है.
इसे भी पढ़े- अभिनेत्री सोमी अली ने Aditya Pancholi पर लगाए गंभीर आरोप, इस अभिनेत्री की मौत के लिए सूरज को ठहराया जिम्मेदार
यह फिल्म 31 जुलाई को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मेष राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…