मनोरंजन

Cannes 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस का हॉट लुक देख फैंस के उड़े होश

Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों का तांता लगा हुआ है. उर्वशी रौतेला, उर्वशी ढोलकिया, जैकलीन फर्नांडीज के साथ ही अन्य सितारों ने भी शिरकत की. इस बीच फेस्टिवल से अभिनेत्री मौनी रॉय की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आईं.

मौनी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

ब्लैक आउटफिट में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची मौनी ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए मौनी ने फैशन डिजाइनर कैरोलीन कॉउचर के शानदार पोशाक में फ्रेंच रिवेरा की शोभा बढ़ाई, जिसमें उनकी खूबसूरती सामने आई. मौनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “स्पेशल नाइट इन कान्स.”

हीरामंडी एक्टर भी पहुंचे कांस

मौनी के अलावा, संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शानदार अभिनय कर दर्शकों के बीच छाने वाले अभिनेता ताहा शाह बदुशा भी अपनी फिल्म ‘पारो’ के कान्स 2025 के ‘मार्शे डु फिल्म’ में प्रीमियर के लिए पहुंचे. अभिनेता ने कहा कि वैश्विक मंच पर फिल्म का प्रदर्शन उनके लिए बहुत मायने रखता है.

ये भी पढ़ें: Cannes Film festival 2025: अनुपम खेर की फिल्म ‘ तन्वी द ग्रेट ‘ के वर्ल्ड प्रीमियर में देर रात तक दर्शकों का जमावड़ा

मार्शे डु फिल्म में आएंगे नजर

ताहा ने कहा, “एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, जो वास्तव में मायने रखती है. कान्स के मार्शे डु फिल्म में ‘पारो’ को प्रस्तुत करना सम्मान की बात है. यह एक ऐसी फिल्म है, जो न सिर्फ महत्वपूर्ण मुद्दा छेड़ती है, बल्कि मजबूती से अपनी बात भी रखती है.”

तृप्ति भोईर ने किया फिल्म का डायरेक्शन

उन्होंने बताया, “वैश्विक मंच पर अपने काम को देखने का यह अवसर मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हमें यहां तक लाने वाले दर्शकों के प्यार, समर्थन और विश्वास के लिए मैं आभारी हूं.” गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण तृप्ति भोईर ने तृप्ति भोईर फिल्म्स और संदेश शारदा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है. फिल्म ‘पारो’ की कहानी पर नजर डालें तो यह दुल्हनों की दुर्दशा पर आधारित है, जिन्हें ‘मोल्की दुल्हन’ के रूप में भी जाना जाता है. फिल्म में ताहा के किरदार का नाम राशिद है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

8 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

27 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

37 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago