लाइफस्टाइल

कितना खतरनाक है लिवर ट्यूमर? जिसकी चपेट में हैं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी और इसके लक्षण

Deepika Kakkar liver tumor: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर ट्यूमर से जूझने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है. हमेशा मुस्कुराने वाली दीपिका ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब जब वह इस मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं, तो उनके फैंस और करीबियों की दुआएं उनके साथ हैं. इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं. शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस को लिवर ट्यूमर होने की खबर के बाद से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है.

कितना खतरनाक है लिवर ट्यूमर? (Deepika Kakkar liver tumor)

बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है. लिवर में जब कोई गांठ या असामान्य बढ़ोतरी होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है. ये दो तरह के होते हैं: बिनाइन ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर बहुत बड़ा हो जाए तो शरीर में तकलीफ पैदा कर सकता है, और मैलिग्नेंट ट्यूमर, घातक कैंसर होता है, जो आसपास के अंगों में फैल सकता है या शरीर के दूसरे हिस्सों तक जा सकता है.

लिवर ट्यूमर के लक्षण

लिवर ट्यूमर होने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ये लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और शुरुआत में हल्के भी हो सकते हैं. ऊपरी पेट में दर्द, खासकर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में, रह सकता है. बार-बार उल्टी आने या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है. पेट भारी लग सकता है या उसमें सूजन आ सकती है. त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है. शौच का रंग सफेद या मिट्टी जैसा दिख सकता है. बिन वजह अचानक वजन कम हो सकता है. भूख कम लगना और हर समय थका-थका या कमजोरी महसूस करना आदि इसके लक्षण हैं.

ये भी पढ़ें: लगाने नहीं बल्कि पीने वाला सनस्क्रीन! चिलचिलाती धूप में त्वचा को टैनिंग होने से बचाती है ये ड्रिंक

क्या है लिवर ट्यूमर का इलाज?

लिवर ट्यूमर का इलाज बीमारी की स्टेज, प्रकार और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर ट्यूमर छोटा है और लिवर ठीक से काम कर रहा है, तो सर्जरी से ट्यूमर को हटाया जा सकता है. कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट भी किया जाता है. साइबरनाइफ जैसी मशीन से रेडिएशन देकर ट्यूमर को हटाया जाता है. कीमोएंबोलाइजेशन और रेडियोएंबोलाइजेशन तकनीकों से कैंसर कोशिकाओं को सीधे निशाना बनाया जाता है. अब नया तरीका कीमोथेरेपी भी मौजूद है. अगर कैंसर शरीर के किसी और हिस्से से लिवर में फैला है, तो उसका भी इलाज किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 minute ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

23 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

28 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

49 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

1 hour ago