मनोरंजन

सस्टेनेबिलिटी को रचनात्मक ढंग से पेश करने के लिए अडानी ग्रुप की ‘पहले पंखा आएगा’ फिल्म को चार गोल्ड अवॉर्ड

भारत के अग्रणी और सबसे तेजी से बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह अडानी ग्रुप ने एक बार फिर अपनी रचनात्मकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का लोहा मनवाया है. समूह ने IAA ऑलिव क्राउन अवॉर्ड्स में चार प्रतिष्ठित गोल्ड अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. यह अवॉर्ड उन अभियानों को सम्मानित करते हैं जो रचनात्मक रूप से सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण को जनता तक पहुंचाते हैं.

इस साल अडानी ग्रुप को कॉर्पोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर और ग्रीन एडवर्टाइजर ऑफ द ईयर जैसे बड़े खिताबों से नवाजा गया है. इसके साथ ही समूह की चर्चित फिल्म ‘पहले पंखा आएगा’ को दो प्रमुख श्रेणियों – टीवी/सिनेमाघर (कॉर्पोरेट) और डिजिटल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया.

‘पहले पंखा आएगा’ एक प्रेरणादायक फिल्म है जो ग्रामीण भारत के बदलाव की कहानी को उजागर करती है. यह फिल्म दर्शकों को यह अहसास कराती है कि कैसे बिजली जैसी बुनियादी सुविधा एक पूरे गांव की दिशा और दशा बदल सकती है.

IAA ऑलिव क्राउन अवॉर्ड्स सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत करने वाली पहलों को मान्यता देने वाला एकमात्र ऐसा मंच है. अडानी ग्रुप की यह उपलब्धि उसकी उस सोच को दर्शाती है जिसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण को भी प्राथमिकता दी जाती है.

यह सम्मान न सिर्फ अडानी समूह की ब्रांड वैल्यू को और मजबूत करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि कॉरपोरेट जगत भी रचनात्मकता के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago