मनोरंजन

राखी सावंत के आरोपों पर आदिल दुर्रानी का फूटा गुस्सा, बोले- मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani:बॉलीवुड की क्वीन और मॉडल राखी सावंत हर दिन अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी को लेकर नए आरोप लगाती रहती है. राखी और आदिल का वेडिंग ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इतनी ही नहीं दोनों के एक दूसरे एक उपर आए दिन आरोप लगाते रहते हैं और इन आरोपों की वजह से दोनों सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बन रहते हैं. हाल ही में राखी सावंत ने आदिल पर आरोप लगाया था कि सोमीखान से शादी करने के बावजूद आदिल उन्हें वापस पाना चाहते हैं. इसी दौरान आदिल खान दुर्रानी ने एक इंटरव्यू में राखी सावंत के इस सलाव का मूंह तोड़ जवाब दिया है.

राखी सावंत के आरोपों पर आदिल दुर्रानी का फूटा गुस्सा

आदिल खान दुर्रानी ने हाल ही में हुए इंटरव्यू में राखी सावंत के लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि- राखी सावंत ने जो स्क्रीनशॉट और मैसेज शेयर किए थे वो पुराने हैं, करीब एक साल पुराने या उससे भी ज्यादा. वहीं”आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत की कही बातों पर रिएक्शन देते हुए कहा, “राखी सावंत खुद को हिंदूस्तानी कहती हैं और फिर मुसलमान बन जाती हैं.”

बिना कॉन्ट्रोवर्सी के नहीं जी सकती जिंदगी

आदिल खान दुर्रानी ने आगे कहा कि राखी हमेशा मुझ पर झूठे आरोप लगाती रही हैं. उन्होंने कहा कि राखी सावंत को अपनी जिंदगी में लाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है. मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं. उन्होंने मुझे जो भी मैसेज किए थे वो मैं पहले ही पब्लिक में ला चुका हूं और आप उन्हें देख भी सकते हैं. मैंने आप लोगों को पहले भी बताया है कि बिना कॉन्ट्रोवर्सी के वो जिंदगी नहीं जी सकती.

ये भी पढ़ें:साउथ के मशहूर एक्टर डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

राखी सावंत ढोंगी-धोखेबाज है जिसने मुझे लूटा है

आदिल ने कहा कि यही सब कारणों की वजह से राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जाना जाता है. वो कभी मेरा नाम लेके कॉन्ट्रोवर्सी, कभी मुझे जेल भेज के कॉन्ट्रोवर्सी, वो मुझ पर निर्भर है. उसकी रोजी रोटी मुझसे चल रही है, सिर्फ मेरी इमेज खराब करके वो जिंदा है. उन्होंने कहा कि राखी सावंत ढोंगी और धोखेबाज है उसने मुझे लूटा है. जहां तक मेरी पत्नी सोमी की बात है तो वो और मैं पति पत्नी हैं और हम दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े हैं. जो औरत पति-पत्नी के रिश्ते को नहीं समझती वो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर सकती और यह मैं राखी सावंत के लिए कह रहा हूं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

21 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago