देश

चिराग ने समस्तीपुर से सबसे कम उम्र की दलित कैंडिडेट को बनाया प्रत्याशी… जानें कौन हैं शांभवी चौधरी?

Who is Sambhavi Choudhary Candidate in Lok Sabha Election 2024: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार सभी पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं उन्होंने बहनोई अरुण भारती को जमुई से मैदान में उतारा है. सबसे चौंकाने वाली प्रत्याशी रही शांभवी चौधरी. चिराग ने समस्तीपुर से जेडीयू सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी को प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले यह सीट चिराग के भाई प्रिंस राज के पास थी. जो अब चाचा पशुपति पारस के साथ हैं.

जानकारी के अनुसार टिकटों के ऐलान के बाद शांभवी दौड़ते हुए अपने पिता से मिलने पहुंचीं और उनको गले लगाकर इमोशनल हो गईं. उनकी इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी बेटी शांभवी को कहते नजर आ रहे हैं कि ये तो तुम्हारा सपना था जो अब सच साबित हो रहा है.

अशोक चौधरी बोले- भावुक पल

बता दें कि अशोक चौधरी और उनकी बेटी शांभवी चौधरी लोकसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे. अशोक चौधरी शांभवी को जमुई से टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन वहां से टिकट नहीं मिलने पर चिराग ने शांभवी को समस्तीपुर से मैदान में उतारा है. वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि यह भावुक पल है. सांसद बनना शांभवी का सपना था. जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari Death: मुख्तार ने क्यों कहा था डॉक्टरों से- “ये दर्द तो जान ले लेगा”, मौत के मामले में नई बात आई सामने

जानें कौन हैं शांभवी चौधरी?

पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी दिल्ली विवि के लेडी श्रीराम काॅलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ी हैं. इसके अलावा उन्होंने अमिटी विवि से समाजशास्त्र में पीएचडी भी की हैं. इसके अलावा वह सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. फिलहाल वह पटना स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल की डायरेक्टर हैं. उनके दादा महावीर चौधरी भी कांग्रेस से बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, बोलीं- केंद्र के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago