देश

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार ने क्यों कहा था डॉक्टरों से- “ये दर्द तो जान ले लेगा”, मौत के मामले में नई बात आई सामने

Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल में बंद मऊ से पूर्व विधायक व बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद से ही कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. हालांकि चिकित्सकों ने मुख्तार की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया है लेकिन परिजन इसे स्वाभाविक मौत नहीं मान रहे हैं और लगातार इसे हत्या बता रहे हैं. वहीं सूत्रों से खबर सामने आ रही है कि मुख्तार को पेट की कोई समस्या थी. बताया जा रहा है कि जब भी कोई डॉक्टर उनको देखने के लिए जेल जाता था तो वह अपने दोनों हाथ पेट पर रखकर शिकायती लहजे में कहते थे, “इसका कुछ करो डॉक्टर साहब, यह पेट तो लगता है कि जान ही लेकर छोड़ेगा.”

मालूम हो कि कल ही मुख्तार को सुबह 10.40 पर सुपुर्दे खाक किया गया है. वह लम्बे वक्त से जेल में बंद चल रहे थे. मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उनके भाई व सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने मीडिया के सामने दावा किया है कि “जिस तरह से मुख्तार अंसारी को मारकर रास्ते से हटाया गया, समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया.” बता दें कि मरने से पहले कई बार मुख्तार अंसारी ने धीमा जहर देने की भी शिकायत की थी. तो वहीं अफजाल ने भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दूर्दांत अपराधी को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है, उन्हें शर्म नहीं आती. अफजाल ने ये भी कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. अधीक्षक ने कहा कि इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था. सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है. सांसद ने दावा किया कि जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया. 5 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वे बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था. अफजाल ने ये भी कहा है कि वे बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें-“5 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया…” सुपुर्द-ए-खाक के बाद भाई अफजाल अंसारी ने किया बड़ा खुलासा

बेटे ने फेरा था मूंछों पर ताव

बता दें कि मुख्तार अंसारी मूंछों पर ताव फेरने के लिए मशहूर थे. इसलिए जब सुपुर्दे खाक के लिए जनाजा फाटक से उठने लगा तो बेटे उमर ने मुख्तार अंसारी की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया. इस पल को देखकर वहां उपस्थित हजारों की भीड़ की आंखें डबडबा आई थीं. उमर अंसारी बांदा से अपने पिता के शव को लेकर शुक्रवार रात 1.15 मिनट पर गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक घर ‘फाटक’ पहुंचे थे. 9 घंटे शव घर पर रहा औऱ पूरी रात से लेकर सुबह तक परिवार, करीबियों के आखिरी बार चेहरा देखने के लिए लाइन लगी रही. इसके बाद कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में करीब 24 घंटे पहले खोदकर तैयार की गई 7.6 फुट लंबी और पांच फुट गहरी और चौड़ी कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था.

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

44 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

1 hour ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

3 hours ago