Saiyaara, box office collection, Day 1 earnings, Mohit Suri, Ahaan Panday, Anit Padda, advance booking, occupancy rate, Tanvi The Great, Bollywood 2025, record-breaking opening.
Saiyaara Box Office Collection Day 1: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है, जिसमें बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते फिल्म ने 20 करोड़ की ओपनिंग हासिल कर ली है. सैयारा ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन 9.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की जो 2025 में तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग साबित हुई. वहीं अहान पांडे और अनीता पड्डा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन धमाकेदार कमाई की है. तो चलिए जानते हैं सैयारा फिल्म के कलेक्शन के बारे में.
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसकी कहानी तक की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ ‘सैयारा’ ने बमफाड़ ओपनिंग की है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने 20 करोड़ कमाई की है.
सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को देशभर में 3,523 शोज मिले हैं, जिसमें मुंबई में 649 और दिल्ली-एनसीआर में 804 शोज शामिल हैं. कुल मिलाकर इसकी ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी 41.07% रही, जो काफी अच्छा आंकड़ा माना जाता है. ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म के म्यूजिक और प्रमोशन स्ट्रेटजी ने अच्छा काम किया. खास बात ये रही कि फिल्म के हीरो-हीरोइन को प्रमोशन्स से दूर रखा गया, जिससे स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री नजर आई, जो दर्शकों को खूब पसंद आई.
अनुपम खेर निर्देशित तन्वी द ग्रेट की रिलीज से पहले काफी चर्चा रही. जिसे देखते हुए लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद तहलका मचा देगी. लेकिन म्यूजिक रोमांटिक थ्रिलर सैय्यारा ने तन्वी द ग्रेट को नहीं बख्शा और अहान पांडे की फिल्म के आगे पहले ही दिन अनुपम खेर स्टारर मूवी घुटने टेकती हुई नजर आई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक तन्वी द ग्रेट ने रिलीज के पहले दिन भारत में महज 40 लाख का कलेक्शन किया है.
फिल्म ‘सैयारा’ ने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ 8.71 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड दर्ज किया है. इतना ही नहीं फिल्म ने अपने पहले दिन अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान और सनी देओल की फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।.’स्काई फोर्स’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, ‘रेड 2’ ने 19.25 करोड़, ‘जाट’ ने 9.5 करोड़, ‘फिल्म सितारे जमीन’ पर 10.7 करोड़, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 7.75 करोड़ की कमाई की थी.
-भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…