मनोरंजन

‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर को देख AICWA को आया गुस्सा,-‘दिलजीत को अब भारत में काम नहीं मिलेगा’

Sardaarji 3 Controversy: पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तूफ़ान खड़ा कर दिया है.

ऑल इंडियन सिनेमैटोग्राफर्स के वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सख्त तेवर दिखाए हैं और खुलकर कह दिया है कि अब दिलजीत को भारत में कोई काम नहीं मिलेगा, अगर उन्होंने यह साथ निभाया तो.

AICWA ने दिया बड़ा बयान

उनके बयान में कहा गया है कि इस तरह की सहयोगी फिल्म बनाने का मतलब है उस भावना के साथ खिलवाड़ करना, जो देश हादसों के बाद एकजुट होती है.

उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि दिलजीत इस फिल्म के साथ सार्वजनिक तौर पर जुड़े रहे, तो उनसे किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में काम नहीं किया जाएगा. बॉयकॉट और विरोध की धमकी भी दी गई है, ताकि यह संदेश स्पष्ट दिखे.

आम लोगों की रिएक्शन क्या रही?

सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं—एक ओर वो हैं जो दिलजीत के इस कदम को देश विरोधी मानते हुए भड़क गए हैं और उन्होंने उन्हें देशद्रोही तक बताया है.

वहीं दूसरे गुट के लोग इसे उनकी कला की आजादी बता रहे हैं और उनका मानना है कि कलाकार को सही फैसले लेने का हक है.

कई लोगों ने कहा कि दिलजीत ने बहादुरी दिखाई है क्योंकि उन्होंने अपने आर्ट को राजनीति से ऊपर रखा.

अब आगे क्या होगा?

अब हो सकता है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्न ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी—बल्कि विदेशों में ही रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिग्‍गज क्रिकेटर दिलीप दोषी नहीं रहे, पैर में फ्रैक्चर के बावजूद देश के लिए खेले थे, फर्स्‍ट कैटेगरी में झटके 898 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

59 minutes ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

1 hour ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

2 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

3 hours ago