Sardaarji 3 Controversy: पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तूफ़ान खड़ा कर दिया है.
ऑल इंडियन सिनेमैटोग्राफर्स के वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सख्त तेवर दिखाए हैं और खुलकर कह दिया है कि अब दिलजीत को भारत में कोई काम नहीं मिलेगा, अगर उन्होंने यह साथ निभाया तो.
AICWA ने दिया बड़ा बयान
उनके बयान में कहा गया है कि इस तरह की सहयोगी फिल्म बनाने का मतलब है उस भावना के साथ खिलवाड़ करना, जो देश हादसों के बाद एकजुट होती है.
उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि दिलजीत इस फिल्म के साथ सार्वजनिक तौर पर जुड़े रहे, तो उनसे किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में काम नहीं किया जाएगा. बॉयकॉट और विरोध की धमकी भी दी गई है, ताकि यह संदेश स्पष्ट दिखे.
PRESS RELEASE
Date: 23rd June 2025
Issued by: All Indian Cine Workers Association (AICWA)AICWA Condemns Inclusion of Pakistani Actress Hania Aamir in Sardar Ji 3
Calls for Boycott of Singer & Producer Diljit Dosanjh
All Indian Cine Workers Association (AICWA) strongly… pic.twitter.com/W2rOhE2jMO
— All Indian Cine Workers Association (@AICWAOfficial) June 23, 2025
आम लोगों की रिएक्शन क्या रही?
सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं—एक ओर वो हैं जो दिलजीत के इस कदम को देश विरोधी मानते हुए भड़क गए हैं और उन्होंने उन्हें देशद्रोही तक बताया है.
वहीं दूसरे गुट के लोग इसे उनकी कला की आजादी बता रहे हैं और उनका मानना है कि कलाकार को सही फैसले लेने का हक है.
कई लोगों ने कहा कि दिलजीत ने बहादुरी दिखाई है क्योंकि उन्होंने अपने आर्ट को राजनीति से ऊपर रखा.
अब आगे क्या होगा?
अब हो सकता है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्न ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी—बल्कि विदेशों में ही रिलीज की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



