कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय
Aishwarya Rai Cannes Look: 16 मई से शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह जुदा अंदाज में नजर आईं. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. हालांकि, ऐश्वर्या के अलग स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. वहीं ईशा गुप्ता, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं, लेकिन ऐश्वर्या के अलग आउटफिट, जिसमें उन्होंने ब्लैक गाउन के साथ बड़ा सिल्वर हुड कैरी किया है को लेकर सोशल मीडिया पर अब वे जमकर ट्रोल हो रही हैं.
स्पेशल स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या
बता दें कि फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल 16 से 27 मई तक चलेगा. फेस्टिवल के दौरान कई फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग भी की जा रही है. वहीं इसमें भारतीय सेलेब्स भी शिरकत कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय भी ‘इंडियाना जोंस एंड डायल ऑफ डेस्टिनी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर समारोह में पहुंची थीं. हर बार कांस में अपने अलग स्टाइल के लिए ऐश्वर्या राय की चर्चा होती है. इस बार भी उनके लुक को लेकर कोई तारीफों के पुल बांध रहा है तो कुछ लोगों को यह काफी अजीब लग रहा है और वे उनका मजाक उड़ा रहे हैं.
समोसा और चिकन शॉरमा
ऐश्वर्या राय के कान्स वाले आउटफिट में उन्होंने Sophie Couture का सिल्वर गाउन पहना है. गाउन के साथ उन्होंने सिल्वर हुडी कैरी की है, जिसे लाइटवेट एल्युमिनियम का उपयोग करके बनाया गया है. गाउन के अलावा ओपन हेयर और रेड लिप्स्टिक लगाए उनका अंदाज देखते ही बन रहा है.
इसे भी पढ़ें: The Kerala Story: ममता सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ से हटाया बैन
वहीं सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की वायरल तस्वीरों को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने जहां लिखा- ‘स्टील की चादर का घूंघट क्यों डाला है.’ तो दूसरे ने लिख डाला कि, ‘चिकन शॉरमा लग रही हैं एल्युमिनियम फॉइल में.’ वहीं एक ने तो ड्रेस को भारत के लोकप्रिय व्यंजन समोसा ही बता दिया. इसके अलावा ऐश्वर्या के बालों के लेकर भी यूजर कमेंट करने से पीछे नहीं हटे. यूजर्स ने अपने कमेंट में बोरिंग बाल बताते हुए अच्छे हेयर स्टाइलिस्ट की जरुरूत बता डाली.
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…