देश

ज्ञानवापी परिसर में ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर SC ने अगली सुनवाई तक लगाई रोक, इलाहाबाद HC ने दिए थे आदेश

Gyanvapi mosque: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले ‘शिवलिंग’ में कार्बन डेटिंग को लेकर मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की थी. इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी. शीर्ष अदालत संरचना की उम्र निर्धारित करने के लिए कार्बन डेटिंग सहित वैज्ञानिक सर्वे करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच में जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस केवी विश्वनाथन भी शामिल थे.

हाई कोर्ट के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मई को आधुनिक तकनीक का उपयोग करके संरचना की आयु का निर्धारण करने का आदेश दिया था. संचरना के ‘शिवलिंग’ होने का दावा किया गया है. हालांकि, मस्जिद के अधिकारियों ने कहा है कि संरचना ‘वजू खाना’ में एक फव्वारे का हिस्सा है, जहां नमाज से पहले हाथ, पैर और मुंह धोते हैं.

यूपी सरकार और हिंदू याचिकाकर्ताओं को कोर्ट का नोटिस

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वे और कार्बन डेटिंग के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदू याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी किए. बेंच ने कहा कि चूंकि विवादित आदेश के निहितार्थों की बारीकी से जांच की जानी चाहिए, इसलिए आदेश में संबंधित निर्देशों का कार्यान्वयन अगली तारीख तक स्थगित रहेगा.

ये भी पढ़ें: हार पर हार ने दी मायावती को टेंशन! बसपा के खिसकते जनाधार को पाने के लिए चला ये दांव

सर्वोच्च अदालत का कहना है कि उसे इस मामले में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है और हाई कोर्ट के आदेश की बारीकी से जांच की आवश्यकता है. ‘शिवलिंग’ के प्रस्तावित वैज्ञानिक सर्वेक्षण को फिलहाल स्थगित करने की दलील पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों ने सहमति व्यक्त की है. वहीं सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश एएसआई के परामर्श से इस बात की पड़ताल करेंगे कि क्या ज्ञानवापी में मिले ‘शिवलिंग’ की उम्र का पता लगाने के लिए कोई वैकल्पिक तरीका है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 minute ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago