Son Of Sardaar 2: एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में अभिनेता जस्सी के रोल में फिर से वापसी कर रहे हैं.
अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ का ट्रेलर शेयर किया जिसमें अजय देवगन जस्सी के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं. अभिनेता ने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “एक्शन! इमोशन्स! कन्फ्यूजन का भंडार. जस्सी वापस आ गया है, और इस बार सब कुछ डबल है. सन ऑफ सरदार-2, आने वाली 25 जुलाई को सिनेमाघरों में!”
ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी अंदाज से भरपूर, और मनोरंजक होगी. ट्रेलर की शुरुआत ‘सन ऑफ सरदार’ की पुरानी यादों के साथ होती है, जो दर्शकों को जस्सी की बेकाबू और मजेदार दुनिया में वापस ले जाती है.
उसके बाद ट्रेलर में अंग्रेजी बेबे पोल डांस करती नजर आती हैं, जिसे करते-करते वह अचानक गिरती हैं. इस बीच जस्सी की मुलाकात तीन लेडीज से होती है, जिसमें से एक को वह मजेदार डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, ‘तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी, वो भी पाकिस्तानी… तुम हमारे देश पर बम फोड़ते हो, हमारे देश पर’.
ट्रेलर में सबसे मजेदार वह सीन है, जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए खुद मम्मी बनती हैं और जस्सी उर्फ अजय देवगन को पापा बना देती हैं और रवि किशन को इम्प्रेस करने के लिए सरदारजी उर्फ जस्सी उन्हें ‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी सुनाने लगता है.
विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, डॉली अहलूवालिया और नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना और साहिल मेहता शामिल हैं.
फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा. यह फिल्म 2012 की हिट ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है.
साल 2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं. उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था. सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे. वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: Rajkummar Rao की ‘Maalik’ को नहीं मिला धमाकेदार स्वागत, पहले दिन की कमाई का अनुमान बना चिंता का कारण
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…