Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajkummar Rao की ‘Maalik’ को नहीं मिला धमाकेदार स्वागत, पहले दिन की कमाई का अनुमान बना चिंता का कारण

राजकुमार राव की एक्शन फिल्म ‘मालिक’ की एडवांस बुकिंग फीकी रही और पहले दिन का कलेक्शन 2-3 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है. हिट बनने के लिए फिल्म को लंबा सफर तय करना होगा.

Maalik: राजकुमार राव इस बार कुछ अलग करने निकले थे. अपनी नई फिल्म मालिक में वो छोटे शहर के सीधे-सादे लड़के की इमेज से बाहर निकलकर एक खूंखार गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं.

फिल्म को लेकर चर्चा भी थी, ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, और लग रहा था कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग होगी. लेकिन अब जो शुरुआत हुई है, वो उम्मीदों से काफी दूर है.

एडवांस बुकिंग रही फीकी

फिल्म मालिक की एडवांस बुकिंग बुधवार दोपहर से शुरू हुई थी, यानी रिलीज से सिर्फ डेढ़ दिन पहले. लेकिन गुरुवार शाम तक हालात कुछ खास नहीं बदले.

देश की तीन बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन, PVR, Inox और Cinepolis में मिलाकर सिर्फ 6,500 टिकट बिके. इस आंकड़े से साफ है कि फिल्म के लिए ऑडियंस का क्रेज अभी तक दिखाई नहीं दे रहा.

पहले दिन की कमाई में भी कम उम्मीद

ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म पहले दिन ₹3-4 करोड़ तक कमा सकती है, लेकिन ये आंकड़ा बहुत ही उम्मीदों भरा है. कुछ एक्सपर्ट्स तो मान रहे हैं कि फिल्म ₹2 करोड़ से भी नीचे रह सकती है. ये आंकड़े मालिक के मेकर्स और राजकुमार राव दोनों के लिए चिंता का विषय हैं.

मालूम हो कि पिछले कुछ समय में मिड-बजट एक्शन फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है. सनी देओल की जाट ने पहले ही दिन ₹9 करोड़ का कलेक्शन किया था. खुद राजकुमार की पिछली फिल्म भूल चुक माफ ने ₹7.2 करोड़ से ओपनिंग की थी. ऐसे में मालिक का आधा भी न पहुंच पाना चौंकाने वाला है.

हिट होने के लिए लंबा सफर तय करना होगा

पुलकित के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में राजकुमार के साथ मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी और सौरभ शुक्ला अहम किरदारों में हैं.

फिल्म राजकुमार राव के करियर की पहली पूरी एक्शन फिल्म मानी जा रही है. लेकिन हिट बनने के लिए फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम ₹60-70 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो इस धीमी शुरुआत को देखते हुए काफी मुश्किल नजर आता है.


ये भी पढ़ें- Bahubali The Epic: सिनेमाघरों में फिर आ रही है बाहुबली, डायरेक्टर एसएस राजामौली ने की घोषणा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital