Bharat Express DD Free Dish

Anushka Sharma Birthday: जब Anushka Sharma ने शादी के दिन बदल दिया था पति Virat Kohli का नाम, किंग खान से था खास कनेक्शन!

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी के दौरान उनका नाम ‘राहुल’ क्यों रखा था? जानिए इस सीक्रेट वेडिंग की दिलचस्प कहानी और वजह,

Anushka Sharma Birthday

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू करने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभाए. लेकिन जितनी दिलचस्प उनकी प्रोफेशनल लाइफ रही है, उतनी ही खास है उनकी लव स्टोरी. आज यानी 1 मई को अनुष्का अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके पर उनकी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं.

शैम्पू ऐड से शुरू हुई लव स्टोरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैम्पू ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी. पहली बार साथ काम करते हुए दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपा, जो समय के साथ प्यार में बदल गया. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा और मीडिया की नजरों से दूर अपनी दुनिया बसाई.

शादी में रखा फेक नाम

विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में बेहद प्राइवेट और सीक्रेट वेडिंग की थी. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे. इस सीक्रेसी को बनाए रखने के लिए अनुष्का ने एक दिलचस्प तरीका अपनाया. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने विराट कोहली का नाम शादी के दौरान बदलकर ‘राहुल’ रख दिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

ये भी पढ़ें: Sonu Nigam ने शो के बीच फैन को सुनाई खरी-खोटी, बोले- ‘पहलगाम में जो हुआ, उसी सोच का नतीजा है ये हरकत”

विराट का नाम ‘राहुल’ बताया था- अनुष्का शर्मा

एक इंटरव्यू दौरान अनुष्का ने कहा था,”हमारी शादी इतनी सीक्रेट थी कि जब मैं केटरर से बात कर रही थी, तो हमने वहां अपने फेक नाम बताए. विराट का नाम हमने ‘राहुल’ बताया था.”

‘राहुल’ नाम और शाहरुख खान का कनेक्शन

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा के पहले को-स्टार रहे हैं और उन्होंने अपनी कई सुपरहिट फिल्मों में ‘राहुल’ नाम का किरदार निभाया है. शायद इसी वजह से यह नाम चुनना उनके लिए आसान और फिल्मी रहा. इस दिलचस्प नाम परिवर्तन ने शादी की सीक्रेसी को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई.

फैमिली लाइफ और विदेश शिफ्ट होने की चर्चा

वर्तमान में अनुष्का शर्मा एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया और 2024 में लंदन में बेटे अकाय का स्वागत किया. बेटे के जन्म के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि यह स्टार कपल अब इंडिया छोड़कर विदेश में बसने की योजना बना रहा है. हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read