आकांक्षा दुबे
Akanksha Dubey Post Mortem Report: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सोमवार को आई आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केस से जुड़ा एक अहम खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की बॉडी पर चोट के निशान मिले हैं. पिछले महीने 25 मार्च को आकांक्षा दुबे की वाराणसी के एक होटल में मौत हो गई थी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब होटल का दरवाजा खुलवाया तो आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर झूल रही थीं. प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा था. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा होने के कारण यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है.
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा आकांक्षा दुबे की इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके कान की हड्डी के पास इंजरी बताई गई है. इसके अलावा आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अपर पोजीसन में हैंगिग बताया गया है. फिलहाल आकांक्षा दुबे की विसरा रिपोर्ट अभी नहीं आई है और इसके आने के बाद से ही इस बात का पता चलेगा कि भोजपुरी अदाकारा को खाने में क्या दिया गया था.
इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकांक्षा के शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि होने पर मामले को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है. मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह और संजय सिंह फरार चल रहे हैं और अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं. वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें: इसी हफ्ते हो सकती है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई, पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं एक्ट्रेस!
आकांक्षा दुबे की मां ने की इंसाफ की मांग
एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनकी मां लगातार अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं. एक्ट्रेस की मां का कहना है कि अगर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी बेटी को इंसाफ नहीं दिला पाए तो वो वहीं उनके सामने सुसाइड कर लेंगी. आकांक्षा की मां ने कहा कि उनकी बेटी कभी भी सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती है.
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…