खेल

VIDEO: ‘माही मार रहा है..’, चेन्नई में छाये MS Dhoni, मार्क वुड के खिलाफ लगाए दो बैक टू बैक SIX

MS Dhoni, IPL 2023: करीब 4 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक स्टेडियम में बल्लेबाजी करने उतरे थे. चेन्नई की पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने लखनऊ के सबसे खतरनाक गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ दो गेंदों पर दो छक्के जड़े और पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. धोनी ने 3 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए.इसी के साथ धोनी ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं.

CSK के कप्तान धोनी विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद T20 टूर्नामेंट में 5,000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए. लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह ‘पैसा वसूल’ का क्षण था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘तुम्हें तो ऑटो चलाना चाहिए’… मैच के बाद मोहम्मद सिराज का छलका दर्द, आखिर किसने कही ये बात?

मार्क वुड के खिलाफ लगाए दो बैक टू बैक SIX

सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स

इसके तुरंत बाद ट्विटर पर धोनी ट्रेंड करने लगे और सोशल मीडिया पर फैंस माही की तारीफ़ करते हुए नजर आए. साथ ही कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लखनऊ के सामने 218 रन का लक्ष्य

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऋतुराज और कॉन्वे की ओपनिंग जोड़ी ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी और अंत में पहले रायडु और उसके बाद धोनी ने शानदार फिनिशिंग टच दिया. लखनऊ के सामने जीत के लिए 218 रनों का बड़ा लक्ष्य है, जो सीएसके की गेंदबाजी के आगे एक मुश्किल टोटल होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago