मनोरंजन

Akanksha Dubey Case: इन दो लड़कों के करीब थीं आकांक्षा दुबे? समर सिंह ने किया बड़ा दावा

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में एक अहम खुलासा हुआ है. आकांक्षा के बॉयफ्रेंड समर सिंह को कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे कल वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया जहां उग्र भीड़ ने उसपर हमले की कोशिश की थी. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान पुलिस की पूछताछ समीर सिंह ने आकांक्षा से जुड़े कई राज बताए हैं.

इस दिन किया था आकांक्षा दुबे ने आखिरी कॉल

पूछताछ में समीर सिंह ने यह बताया कि 25 मार्च की शाम आकांक्षा ने उसे आखिरी बार कॉल किया था. हालांकि इस दौरान आसपास शोर ज्यादा होने के कारण मात्र 5-6 सेकेंड बाद ही उसने फोन काट दिया. पूछताछ में समीर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, लेकिन इस बात की अफवाह थी कि दोनों एक दूसरे के करीब हैं. उसने बताया कि उनके बीच केवल काम को लेकर बात होती थी.

आकांक्षा करती थी दो लड़कों से बात

पूछताछ में समर सिंह ने दो लड़कों के बारे में बताते हुे कहा कि आकांक्षा उनके काफी करीब थी. दोनों लड़के बनारस और मुंबई के हैं. तीनों रोज बातें किया करते थे. समर सिंह ने इसे लेकर यहां तक कह डाला कि पुलिस अगर आकांक्षा के फोन की जांच करती है और उसकी कॉल डिटेल निकलवाती है तो उसे इस मामले से जुड़ी काफी अहम जीचें पता चल जाएंगी.

समर सिंह ने पिया सिर्फ पानी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में समर सिंह ने केवल पानी पीते हुए अपना पेट भरा. खाने के लिए पूछे जाने पर उसने मना कर दिया. गाजियाबाद से बनारस के रास्ते में समर सिंह यही कहता रहा कि उसे फंसाया गया है.

इसे भी पढ़ें: अडल्ट वेबसाइट पर अपलोड की गईं तस्वीरें, पिता की पिटाई से बेहोश हो जाती थीं उर्फी, 17 साल की उम्र में छोड़ दिया घर

मामले में मुख्य आरोपी है समर सिंह

आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में समर सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को पकड़ने के लिए उसके खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया गया था. इस चर्चित मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया है.

Rohit Rai

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

10 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

17 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

28 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

37 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

41 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

51 minutes ago