देश

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल: खुली जीप में सफारी, एलिफेंट कैंप में हाथी को खिलाया गन्ना, पीएम मोदी ने जारी किए बाघों के ताजा आंकड़ें

PM Modi In Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं. उन्होंने आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया. पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया. इसी के साथ उन्होंने आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए. भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गई है, जो कि पिछली बार के 2967 के आंकड़े से 200 ज्यादा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान अपने अलग अलग अंदाज में नजर आए. बांदीपुर टाइगर रिजर्व, चामराजनगर और थेप्पाकडु हाथी शिविर के दौरे के समय पीएम मोदी कैमरे के साथ नजर आए. इसके अलावा पीएम ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में फोटोग्राफी की. कैमरा लगा कर दूर-दूर के नजारों का मजा लिया.

पीएम मोदी नजारों का लिया मजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया और यहां के नजारों का भरपूर आनंद लिया. पीएम ने एक ट्वीट में कहा, “आज की सुबह खूबसूरत बांदीपुर टाइगर रिजर्व में बिताई और भारत के जंगली जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और अनेकता का मजा लिया.”

हाथी को खिलाया गन्ना

पीएम ने टाइगर रिजर्व की कुछ तस्वीरें भी शेयर किए हैं. जिसमें वह जंगल के अंदर जीप में घूमते नजर आए. इसके अलावा उन्होंने जंगल के अंदर के कुछ दृश्यों को दिखाया है. जिसमें कुछ जानवरों को दिखाया गया है. इस दौरान उन्होंने हाथी को गन्ना भी खिलाया.

‘भारत ने टाइगर को बचाया है’

कर्नाटक में प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कहा कि- हम सभी एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं. भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है. दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए. कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है.

जिस एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला है वह भी नेचर और क्रिएचर के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है। मेरा आग्रह है कि आप हमारे आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से अपने देश और समाज के लिए कुछ न कुछ लेकर जाएं.

‘पर्यटकों की वजह से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि Big Cats की वजह से Tiger reserves पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

34 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

1 hour ago