आस्था

गुरु हुए मीन राशि में अस्‍त, इन 5 राशियों को रहना होगा संभलकर, हो सकती हैं ये दिक्कतें

Jupiter Combust 31 March: मार्च महीने के अंतिम दिन गुरु ग्रह मीन राशि में अस्‍त हो रहे हैं. यह उनकी अपनी ही राशि है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा. गुरु के अस्‍त होने का सबसे ज्यादा प्रभाव इन राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. इस कारण गुरु के शुभ प्रभाव में भी कमी आ सकती है. हालांकि, 22 अप्रैल को इसी अवस्था में मेष राशि में गुरु के जाने के कारण इस स्थिति में सुधार आ सकता है, लेकिन तब तक इन्हें इन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

कन्‍या राशि वालों को रहना होगा संभलकर

इस राशि के जो जातक विवाहित हैं उन पर गुरु की इस अवस्था का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ इस दौरान संबंधों में खटास पड़ने की आशंका है. इस राशि वालों को अपने स्वभाव में सरलता बनाए रखनी होगी. आर्थिक मोर्चे पर भी इस दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में बदलाव से नुकसान हो सकता है.

मिथुन राशि वालों के कारोबार पर पड़ सकता है असर

इस राशि के व्‍यापारियों को आज के दिन से व्यापार में अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनरशिप में कारोबार करने से बचना चाहिए. वैवाहिक जीवन में असंतुष्‍टि की भावना आ सकती है. इस दौरान कोई भी फैसला लेते वक्त आपको धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा. व्यक्तिगत जीवन में भी विवाद होने की आशंका है.

धनु राशि वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क

धनु राशि के लोगों को गुरु के अस्त होने की वजह से सेहत के मामले में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं. वहीं बिना मतलब के पैसा खर्च हो सकता है. इस दौरान माता के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है.

कुंभ राशि वालों को देना होगा इस बात पर ध्यान

इस राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा. कार्यस्थल से लेकर घर तक आपकी कठोर वाणी के कारण झगड़ा हो सकता है. रुपये-पैसे के मामले में लेनदेन और निवेश से भी बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: अप्रैल में बैसाखी, हनुमान जयंती और ईद-उल फितर जैसे प्रमुख त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी सूची

मीन राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च

मीन राशि में गुरु के अस्‍त होने से इस राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं तो कंधे और कमर में दर्द होने के साथ ही दांपत्‍य जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी गलतफहमी की वजह से वाद-विवाद होने की आशंका है. इस दौरान इस राशि वालों पर काम का बोझ भी बढ़ सकता है तो आर्थिक मुद्दे भी इन्हें परेशान कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

5 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

5 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

12 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

19 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

20 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

28 minutes ago