मनोरंजन

‘हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो सोई नहीं होती’, आर्मी के बारे में आलिया भट्ट ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Ali Bhatt) ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों, खासकर उन्हें पालने वाली माताओं के बलिदान के प्रति आभार और सम्मान जाहिर किया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हाल ही के दिनों की एक गहरी भावना को व्यक्त किया.

एक्ट्रेस ने लिखा, ”पिछली कुछ रातें… अलग महसूस हो रही हैं. जब एक राष्ट्र अपनी सांसें रोककर खड़ा हो, तो हवा में एक स्थिर शांति महसूस होती है. हमने उस स्थिरता को महसूस किया है. आलिया ने हमारी सुरक्षा और हमारी रक्षा करने वाले सैनिकों के सामने लगातार आने वाले खतरे के बीच के अंतर को उजागर किया.

सैनिक खुद जाग कर हमारी नींद की रक्षा करते हैं

सैनिकों के समर्पण और बलिदान को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ”हमने यह महसूस किया है कि कहीं न कहीं, उन पहाड़ों में हमारे सैनिक जाग रहे हैं, सतर्क हैं और खतरे में हैं. जब हम अपने घरों में सुकून से सो रहे होते हैं, वहां कुछ पुरुष और महिलाएं अंधेरे में खड़े होकर अपनी जान की कीमत लगाकर हमारी नींद की रक्षा कर रहे होते हैं. सैनिकों का समर्पण सिर्फ साहस का एहसास नहीं है, बल्कि यह उससे कहीं अधिक है. यह संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति निष्ठा का प्रतीक है.”

उन्होंने आगे कहा, ”सैनिकों के बलिदान के पीछे सिर्फ उनकी बहादुरी और संघर्ष ही नहीं होता, बल्कि उनकी माताओं का भी साहस होता है. हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो सोई नहीं होती. एक मां… जो जानती है कि उसका बच्चा लोरियों की रात नहीं, बल्कि खतरों से भरी रात का सामना कर रहा है. एक तनाव है, एक ऐसी खामोशी है, जो एक पल में टूट सकती है.”

जो कभी घर नहीं लौटेंगे, उनका नाम हमेशा देश के दिल में रहेगा

एक्ट्रेस ने मदर्स डे के मौके पर सैनिकों की माताओं को नमन किया, जो अपने बच्चों के बलिदान पर अपार शक्ति और गर्व दिखाती हैं. उन्होंने कहा, “रविवार को हम मदर्स डे मना रहे थे. इस दिन मैं उन माताओं के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं सकी, जिन्होंने ऐसे हीरोज को पैदा किए, उन्हें पाला और अपने भीतर मजबूत हिम्मत को बनाए रखा.”

एक्ट्रेस ने शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, “हम उन लोगों के लिए शोक मनाते हैं, जो खो गए हैं, वे सैनिक जो कभी घर नहीं लौटेंगे, लेकिन उनका बलिदान और उनका नाम हमेशा देश के दिल और आत्मा में रहेगा. उनका योगदान कभी भी भूला नहीं जाएगा.”


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर संबोधन के बाद बॉलीवुड से साउथ तक PM मोदी की जय-जय, इन सितारों ने यूं दिया रिएक्शन


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

2 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago